{"_id":"5b9d53b1867a557eaf1874fa","slug":"51537037233-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23वें राष्ट्रीय खुरपका मुंहपका टीकाकरण का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23वें राष्ट्रीय खुरपका मुंहपका टीकाकरण का शुभारंभ
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुरपका-मुंहपका टीकाकरण का शुभारंभ
जानसठ। विकास खंड के 23वें चरण के राष्ट्रीय खुरपका मुंहपका रोग नियंत्रण कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक विक्रम सिंह सैनी द्वारा टीमों को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में टीकाकरण के लिए रवाना किया।
शनिवार को गांव कवाल में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा समय समय पर योजनाएं बनाकर किसानों के पशु को बीमारियों से बचाने का काम सरकार कर रही है। पशु को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए सभी पशुपालक अपने पशुओं को टीकाकरण कराकर बीमारी से बचाने में सहयोग दें। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि टीकाकरण 45 दिनों में किया जाएगा। इसके लिए पांच टीमों का गठन किया गया है, जो क्षेत्र में पशुओं को खुरपका मुंहपका के टीकाकरण करेगी। टीकाकरण के अभियान में चार माह से छोटे बच्चों व 8 माह के गर्भवती पशुओं को टीकाकरण अभियान से बाहर रखा गया है। टीकाकरण अभियान 15 सितंबर से 31 अक्तूबर तक रोस्टर के अनुसार सभी गांवों में नि:शुल्क टीकाकरण किया जाएगा।