फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कांवड़ यात्रा को लेकर नौ सुपर जोन, 16 जोन, 32 सब जोन व

कांवड़ यात्रा को लेकर नौ सुपर जोन, 16 जोन, 32 सब जोन व

Sat, 07 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को लेकर नौ सुपर जोन, 16 जोन, 32 सब जोन व
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने अफसरों को कांवड़ यात्रा के दौरान नहर पटरी मार्ग का एक सप्ताह में काम पूरा करने के निर्देश दिए। नहर पटरी पर हर पांच किलोमीटर पर एक शेड व शौचालय भी निर्मित किया जाए, ताकि कांवड़ियों को किसी तरह की परेशान न हो।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार में कांवड़ यात्रा को लेकर मीटिंग करते डीएम ने कहा कि कांवड़ नहर पटरी मार्ग पर स्थाई विद्युतीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव देने के साथ ही खुले में रखे ट्रांसफार्मरों की बेरिकेडिंग की जाए। उन्होंने खतौली रेलवे पुल के नीचे कांवड़ मार्ग पर सड़क ठीक कराए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि आगामी दस जुलाई को वे खुद एसएसपी के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करेंगे। इस अवसर पर एसएसपी अनंतदेव ने कहा कि कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही नहर पर गोताखोरों को बोट के साथ मौजूद रखा जाएगा। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद को नौ सुपर जोन, 16 जोन, 32 सब जोन तथा 83 सेक्टर में बांटा जाएगा। सुरक्षा के मद्दनेजर भारी पुलिस बल व अर्द्धसैनिक बल उपलब्ध रहेगा। उन्होंने शहर के रूट डायवर्जन का प्लान तैयार करने के साथ ही नहर पटरी मार्ग पर सब कंट्रोल रूम बनाने के भी निर्देश दिए। बैठक में एडीएम प्रशासन हरीश चंद्र, एडीएम वित्त सियाराम मौर्य, एसपी सिटी ओमबीर सिंह, एसपी देहात अजय कुमार सहदेव, एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया, सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह के साथ ही सभी एसडीएम, सीओ व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed