{"_id":"5b0c50584f1c1bf96e8b5326","slug":"51527533656-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के बनेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के बनेंगे वोट
Updated Tue, 29 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
निर्वाचन अधिकारी राजीव शर्मा ने कहा कि एक जून से निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा। बीएलओ घर-घर जाकर दावे और आपत्तियां लेंगे। 18 वर्ष पूरे करने वाले युवाओं के वोट बनाये जायेंगे।
कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में डीएम ने कहा कि वोट बनाने के अभियान में सभी दल सहयोग करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम बढ़वाने और कटवाने के लिए आवेदन किया जाएगा। उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिए कि सभी पोलिंग स्टेशनों का भौतिक निरीक्षण कर लें और जहां जो कमी हो उसे पूर्ण कराएं। उन्होंने बताया कि चार जनवरी 2019 को निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग का उद्देश्य है कि समस्त अर्ह नागरिक निर्वाचक नामावली में पंजीकृत हो जाएं। निर्वाचन नामावली में दर्ज नाम, पता, आयु एवं अन्य प्रविष्टियों में विद्यमान त्रुटियों को दूर कर लिया जाएं। बैठक में सीडीओ अर्चना वर्मा, सभी एसडीएम और तहसीलदार मौजूद रहे।