फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   60 दिन से खराब पड़ा है ट्रांसफार्मर, आपूर्ति ठप

60 दिन से खराब पड़ा है ट्रांसफार्मर, आपूर्ति ठप

Sun, 13 May 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
60 दिन से खराब पड़ा है ट्रांसफार्मर, आपूर्ति ठप
60 दिन से खराब पड़ा है ट्रांसफार्मर, आपूर्ति ठप
विज्ञापन

चरथावल। प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के 72 घंटे में फुंका या खराब ट्रांसफार्मर को बदलने केे आदेशों को अफसर हवा में उड़ा रहे हैं। दहचंद गांव का ट्रांसफार्मर 60 दिन से खराब है। चरथावल में तीन दिन पहले फुंके ट्रांसफार्मर को उतारने की भी जहमत नहीं उठाई गई। गर्मी बढ़ने से व्यापारियों और ग्रामीणों में आपूर्ति गुल होने से आक्रोश है।
दहचंद गांव में ब्राह्मणों वाले मोहल्ले का ट्रांसफार्मर खराब हुए दो महीने बीत चुके हैं। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या का हल नहीं निकल सका। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय से जुड़े विद्यार्थियों के पेपर चल रहे हैं। हालांकि आपूर्ति गुल रहने से उनका भविष्य अंधकारमय है। सुधीर शर्मा, साधुराम शर्मा, संजय, ऋषिपाल सिंह आदि ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश तक का अमल नहीं हो रहा है। उधर, चरथावल में नगर पंचायत के सामने लगा ट्रांसफार्मर तीन माह पहले फुंक गया है। मुनव्वरनगर के सैकड़ों घरों की आपूर्ति ठप है। दों बैंकों की आपूर्ति भी गुल है। सुशील कश्यप, विपुल गर्ग, नबाबुद्दीन ने डीएम से फूंके ट्रांसफार्मरों को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

लड़की ने ससुराल जाने से इंकार किया
चरथावल। महज 13 दिन पूर्व वैवाहिक बंधन में बंधी लड़की ने ससुराल जाने से मना कर दिया। परिजनों द्वारा ससुराल भेजने का प्रयास किया, तो उसने हंगामा खड़ा कर दिया। विवाहिता ने खुद डायल 100 पुलिस को सूचना देकर परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए। बिरालसी की एक लड़की की शादी 29 अप्रैल को जानसठ क्षेत्र के गांव में हुई थी। विदा के बाद लड़की ससुराल चली गई थी। लेकिन उसके बाद बिरालसी अपने मायके आ गई। शनिवार को ससुराल वाले नवविवाहिता को लेने गांव पहुंचे, तो लड़की ने ससुराल जाने से मना कर दिया। परिजनों ने उसे जबरन भेजने का प्रयास किया। हालांकि लड़की ने 100 पर फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस के सामने लड़की ने आरोप लगाया कि परिजनों ने उसकी शादी सिर्फ 16 साल की उम्र में कर दी। वह किसी भी कीमत पर ससुराल नहीं जाएगी। लड़की ने मामा के यहां जाने की इच्छा जताई। इस पर पुलिस ने मामा को फोन कर लड़की को ले जाने की बात कहकर मामला शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed