फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारे पति को जेल भेजा

पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारे पति को जेल भेजा

Sun, 06 May 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारे पति को जेल भेजा
हत्यारोपी को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

मोरना। महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पत्नी की हत्या करना कबूल किया है। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी आरोपियों को तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

थाना ककरौली के एसएसआई राजकुमार राणा ने बताया कि गांव कम्हेड़ा में 29 अप्रैल को विवाहिता तहजीब की हत्या होने को लेकर मृतका के भाई मुकीम पुत्र मुस्तकीम निवासी गांव नंगला बुजुर्ग नयागांव, थाना भोपा ने पति समेत ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विवाहिता की मारपीट कर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने धारा 302 के तहत मुकदमा तरमीम कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि उसने अपने बहनोई फखरूददीन के साथ मिलकर पत्नी तहजीब को मारा पीटा व फखरुद्दीन ने तहजीब के बाल पकड़े तथा उसने गला दबाया था। मरणासन्न हालत में वे तहजीब को जानसठ के सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई ने बताया था कि दो माह पूर्व उसकी बहन तहजीब ने अपने पति शहजाद की अनुपस्थिति में अपने ननदोई फखरुद्दीन जो अवैध हथियारों की सप्लाई करता है। उसको घर में अवैध हथियार छिपाने से इंकार करते हुए पुलिस को सूचना देकर हथियारों के जखीरे को पकड़वा दिया था। पुलिस की मुखबिरी करने को लेकर इन लोगों ने तहजीब की हत्या कर दी। पुलिस बाकी नामजद हत्यारोपियों को तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed