{"_id":"5ac673ce4f1c1bd5618b5bc0","slug":"51522955214-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदीश आर्य अध्यक्ष, नवीन महासचिव बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदीश आर्य अध्यक्ष, नवीन महासचिव बने
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार एसोसिएशन के चुनाव में कैलाश गुट का दबदबा
खतौली। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में जगदीश आर्य चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं, जबकि नवीन कुमार गौतम ने दूसरी बार महासचिव पद की कुर्सी पर कब्जा जमाया। इस बार चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष कैलाश चंद गुप्ता गुट का दबदबा रहा।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन अशोक अहलावत, सदस्य राजवीर सिंह, सतप्रकाश सैनी, सत सिंह ने बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद पर जगदीश आर्य को 47 मत मिले, सुभाषचंद को 21 मत तथा भूदेव आर्य को मात्र दो मत ही मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामचंद्र सैनी को 40 तथा शकुंतला देवी को 29 मत मिले। उपाध्यक्ष के दो पद पर हुए चुनाव में अमित त्यागी को 45 मत, गंगाशरण को 26 मत प्राप्त हुए। जबकि इसी पद पर अशोक सैनी को 24, महेश 20 मत लेकर चुनाव हार गए। उपाध्यक्ष के दो पदों पर रामकुमार व ब्रजपाल विजयी रहे। महासचिव पद पर निर्वाचित हुए नवीन कुमार गौतम को 45 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राजेश कुमार 25 मत पाकर चुनाव हार गए। सहसचिव के तीन पदों पर राजग्रीही, मोहम्मद अरशद, जगवीर विजयी रहे। शाकिर मिर्जा कोषाध्यक्ष पद पर र्निविरोध चुने गए। बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार निवर्तमान अध्यक्ष कैलाश चंद गुप्ता गुट का ही दबदबा रहा।