{"_id":"5aba8ec94f1c1bc0078b7762","slug":"51522175689-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबी पर विजय पाने के लिए शिक्षित होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबी पर विजय पाने के लिए शिक्षित होना जरूरी
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्रगति के लिए शिक्षित होना जरूरी
चरथावल। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी चंद्रकेश यादव ने कहा कि शिक्षक और अभिभावक बच्चों को श्रेष्ठ संस्कारों का समावेश शिक्षा के लिए प्रेरित करें। शिक्षित बनकर ही गरीबी पर विजय पाई जा सकती है। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनमोह लिया। मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
संस्कार वैली पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं के अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि बीएसए चंद्रकेश यादव ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में बच्चों को शिक्षित करना चुनौती है। बदलते परिवेश में गांव से अनेक प्रतिभाएं निकलकर हर क्षेत्र में ऊंचाइयों को छू रही हैं। बच्चों को संस्कारवान शिक्षा से ही राष्ट्र और समाज का उत्थान होगा। बेटियों को शिक्षित करने में अभिभावक विशेष दिलचस्पी लें। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन सतेंद्र त्यागी ने कहा कि विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर कामयाबी की राह अपनाएं। शिक्षा के साथ रचनात्मक कार्यों में रुचि से बच्चों का मानसिक विकास होता है। खंड शिक्षा अधिकारी अलका अग्रवाल ने जीवन में तरक्की के लिए अनुशासन और कड़ी मेहनत सर्वोपरि है। इससे पूर्व, अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रबंधक मनीष जैन और प्रधानाचार्या रीतु जैन ने अतिथियों का अभिनंदन किया। मेधावी बच्चों वैशाली, रेहा, नित्या, माज, अविका, पूर्वी, वर्णिका, विभोर, आर्यन, रिहान, अब्बासी, हर्ष, इशिका, परिधि, शौर्य, अंश गोयल, अंजुम, धु्रव, सुहानी, सक्षम, वंश, कृष जैन, नव्या गर्ग, आंशिक, भारद्वाज, कनिका सैनी और कृतिका त्यागी को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी गिरीश चंद शर्मा, आदेश गर्ग अध्यक्ष गांधी इंटर कालेज, ब्रह्मप्रकाश गर्ग, मनीष गर्ग, डॉ. नौशाद त्यागी, कुशल पाल त्यागी, शुगन चंद त्यागी, अनुज त्यागी, इरशाद त्यागी मौजूद रहे।