फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दिल्ली-आगरा तक जिले के फूलों की महक

दिल्ली-आगरा तक जिले के फूलों की महक

Wed, 28 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-आगरा तक जिले के फूलों की महक
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

अक्सर फूलों की डिमांड दीपावली, शादी-विवाह में रहती है, लेकिन पहली बार रंगों के त्योहार पर फूलों की खुशबू महकेगी। फूलों के हब गंगधाड़ी गांव से बड़ी तादाद में फूलों की खेप दिल्ली भेजी गई है। इसके अलावा भी भंगेला, लाडपुर, भैंसी आदि क्षेत्रों से भी अनेक फूलों को दिल्ली, नोएडा के साथ कई बड़े शहरों में भेजा गया है। आसपास के जनपदों में भी इस बार गेंदा, गुलाब, गजरा आदि फूलों की मांग पहुंची है।
होली पर्व मुख्यत: रंगों का पर्व है। अबीर-गुलाल से लेकर तमाम तरह के रंग बाजार में मौजूद हैं, जिनकी बिक्री भी हो रही है। इसके अलग भी फूलों ने धाक छोड़ी है। इस बार वृंदावन, मथुरा आदि की तरह बड़े शहरों में फूलों की होली खेलने का चलन बढ़ा है। फूलों का हब खतौली का गांव गंगधाड़ी दिल्ली की गाजीपुर मंडी में फूल सप्लाई करता है। इनमें मुख्य गुलाब, रजनीगंदा, ग्लेडियस औरेंज (संतरी रंग) और व्हाइट रंग, गेंदा के फूलों को स्टॉक किया गया है। आम दिनों में गांव से तीन गाड़ियां लोड होकर दिल्ली पहुंचती है। बीते दो दिन से बढ़ी मांग के कारण यह गाड़ियां डबल हो गई हैं, यानि गाजीपुर मंडी में छह गाड़ियों से फूल भेजे जा रहे हैं। फूल की खेती से जुड़े किसान नीरज शर्मा, सतीश उर्फ सत्ते आदि बताते हैं कि इस होली पर फूलों की अधिक है। पिछले एक दशक में ऐसा पहली बार सामने आया है। जब फूलों से होली खेलने को लेकर डिमांड आ रही है। इस वर्ष 80 प्रतिशत बिजनेस की रफ्तार है, जो पहले 30 से 40 प्रतिशत ही सिमट जाती थी।
विज्ञापन

छह ग्रीन हाउसों में माल स्टॉक
मुजफ्फरनगर। गांव गंगधाड़ी के पास छह ग्रीन हाउस हैं, जिनमें फूलों का स्टॉक किया जाता है। गाजीपुर मंडी में सप्लाई के लिए गंगधाड़ी के किसानों के पास भंगेला, लाडपुर, भैंसी के साथ कई स्थानों के किसान भी अपने फूल रखते हैं। यहां से फूल प्रतिदिन की डिमांड के आधार पर सप्लाई किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 हजार बंडल रोजाना मांगे
मुजफ्फरनगर। दिल्ली की गाजीपुर मंडी से गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, मेरठ आदि स्थानों पर फूलों की सप्लाई जुड़ी है। होली पर्व को देखते हुए मंडी ने रोजाना गंगधाडी से 10 बंडल रोजाना मांगे हैं। पहले यह मंडल दो से चार तक जाते थे।

लोकल में 4 से 5 प्रतिशत डिमांड
जनपद के कई नगरों के साथ आसपास के क्षेत्रों में होली पर 4 से 5 प्रतिशत फूलों की मांग पहुंच रही है। इनमें सबसे अधिक गुलाब, गजरा और गेंदा पसंद किया जा रहा है।
बंडल का मूल्य
रंजनीगंधा---100 रुपये प्रति बंडल
व्हाइट रंग---300 रुपये प्रति बंडल
गुलाब------400 रुपये प्रति बंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed