{"_id":"5a95a5c64f1c1b05738b9dcb","slug":"51519756742-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारी संघ चुनाव में नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारी संघ चुनाव में नामांकन
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी संघ की नवीन कार्यकारिणी गठित करने के लिए मंगलवार को अध्यक्ष और महामंत्री पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन दो दावेदार सामने आए। 28 फरवरी को भी नामांकन दाखिल किए जाएंगे। चुनाव 12 मार्च को कराया जाएगा।
नगरपालिका परिषद के सफाई कर्मचारी संघ की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव कराये जाने के लिए काफी समय से मांग की जा रही थी। पूर्व महामंत्री चमनलाल ढिंगान ने इस प्रकरण में चुनाव न कराए जाने को लेकर राजनीतिक दबाव के आरोप भी पालिका प्रशासन पर लगाए थे। दरअसल, सफाई कर्मचारी संघ के तत्कालीन अध्यक्ष प्रमोद ऊंटवाल वाल्मीकि को भाजपा ने टिकट देकर पुरकाजी सुरक्षित विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा था और वे विजयी भी हो गए। कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी चुनाव नहीं कराए गए। अब पालिका प्रशासन ने चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है, जो कि कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के करीब आठ माह बाद किया गया। मंगलवार को चुनाव अधिकारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस राठी के कार्यालय में सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और महामंत्री पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई।
अध्यक्ष पद के लिए चमनलाल ढिंगान और महामंत्री पद के लिए मनोज कुमार पारचा ने अपने नामांकन दाखिल कर दावेदारी जता दी है। ये दोनों एक ही पैनल के प्रत्याशी हैं। अभी दूसरे पक्ष की ओर से कोई नामांकन नहीं किया गया। महामंत्री मदनलाल वाल्मीकि ने बताया कि बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन हमारे पक्ष की ओर से पर्चे दाखिल किए जाएंगे। चुनाव अधिकारी डॉ. राठी ने बताया कि संघ की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का चुनाव होली के बाद 12 मार्च को कराया जाएगा। मतदान के पश्चात उसी दिन मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इस चुनाव में पालिका के स्थाई सफाई कर्मचारी ही वोट डाल पाएंगे। पालिका में करीब 500 स्थाई कर्मचारी हैं। मतदाता सूची तैयार कराई जा रही है। एक दो दिनों में उसका प्रकाशन करा दिया जाएगा।