फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मेडिकल कैंप में 1200 मरीजों की जांच

मेडिकल कैंप में 1200 मरीजों की जांच

Mon, 19 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कैंप में 1200 मरीजों की जांच
खतौली। त्यागी ब्राह्मण समाज उत्थान समिति की ओर से केके जैन पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। उद्घाटन सीओ डा. राजीव कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कैंप से आमजन को लाभ होता है। गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डा. सत्यम राजवंशी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. दिनेश चंद्रा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. जयश्री द्विवेदी, महिला रोग विशेषज्ञ डा. कविता नागर, फिजीशियन डा. एनके त्यागी, डा. आरपी सिंह, डा. नवजोत त्यागी तथा दंत रोग विशेषज्ञ डा. गौरव ढाका, डा. जयवर्धन त्यागी ने मरीजों का परीक्षण किया। इसके अलावा हेपेटाइटिस बी और सी की जांच 300 मरीजों की हुई। 500 मरीजों की ईसीजी, 300 की फेफड़ों की जांच और 400 की हड्डियों के कैल्शियम की जांच निशुल्क कराई गई। शिविर में 1200 मरीजों की जांच की गई। कैंप में आत्म प्रकाश त्यागी, हरिराज त्यागी, नरेंद्र त्यागी, राजेंद्र त्यागी, संदीप त्यागी, महेंद्र त्यागी, डा. अनिल त्यागी, रामेश्वर त्यागी, विनोद, प्रमोद त्यागी, अखिलेश त्यागी, सुमन त्यागी, सचिन त्यागी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed