{"_id":"5a736ea74f1c1bc83b8b4629","slug":"51517514407-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपार थाने पर भाकियू का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपार थाने पर भाकियू का हंगामा
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार थाने पर भाकियू का हंगामा
छपार। किसान के घर हुई चोरी की वारदात का दो माह बाद भी खुलासा नहीं होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने छपार थाने के सामने जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने तीन दिन में घटना का खुलासा करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
छपार कस्बा निवासी किसान विजयपाल त्यागी के घर से दो माह पूर्व चोरों ने नगदी और लाखों के जेवरात चोरी किए थे। पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी है, जिससे पीड़ित परिवार में रोष व्याप्त है। इसी मामले को लेकर बृहस्पतिवार को भाकियू नेता संजीव तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने छपार थाने पहुंचकर एसओ आदेश त्यागी और कस्बा इंचार्ज विनोद कुमार से घटना का खुलासा करने की मांग की। इस पर एसआई विनोद कुमार भड़क गए और कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार करने लगे, जिससे गुस्साए भाकियू कार्यकर्ता थाने के सामने ही छपार-रोहाना मार्ग पर जाम लगाकर धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर एक लाख रुपये लेकर चोरों को बचाने का आरोप लगाते हुए घटना के शीघ्र खुलासे की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। इस बीच पुलिस और भाकियू कार्यकर्ताओं में जमकर नोकझोंक भी हुई। रोहाना मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, परंतु कार्यकर्ता एसएसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। करीब चार घंटे चले हंगामे के बाद एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने संजीव तोमर को फोन कर धरने पर आने में असमर्थता जताते हुए तीन दिन में चोरी का खुलासा करने और एसआई विनोद कुमार के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। धरने की अध्यक्षता ब्लांक अध्यक्ष संजय त्यागी और संचालन शाह आलम ने किया। नवीन राठी, अनिल त्यागी, योगेंद्र राठी, अजय भैंसानी, श्रवण त्यागी, राजबीर सिंह, मंगता अशोक उर्फ मुन्ना प्रधान, मांगेराम त्यागी, विरेंद्र वर्मा, अनिल भगत, संजीव, आशीष शर्मा, बिट्टू चौधरी, काका त्यागी, जौनी त्यागी, मुुुरसलीन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।