फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अखंड़ ध्वज स्थापना महामहोत्सव मनाया

अखंड़ ध्वज स्थापना महामहोत्सव मनाया

Tue, 23 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
अखंड़ ध्वज स्थापना महामहोत्सव मनाया
खतौली। सराफान जैन मंदिर में अखंड ध्वज स्थापना महा महोत्सव मांगलिक क्रियाओं के साथ आयोजित किया गया। मंदिर में ध्वजा पताका स्थापित करने का सौभाग्य हितेष कुमार, अंकित जैन बजाज परिवार को मिला।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह इस मांगलिक आयोजन के लिए पीत और केसरिया वस्त्रों में श्रद्धालु एकत्रित हुए। पंडित नरेश जैन शास्त्री हस्तिनापुर के सान्निध्य में हवन और विश्व शांति यज्ञ का आयोजन किया गया इससे पूर्व श्रीजी की शांतिधारा, अभिषेक और सामूहिक पूजन कार्यक्रम हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रभु भक्ति में नृत्य किया। विश्व शांति यज्ञ के माध्यम से मंत्रों का उच्चारण व जाप करते हुए सर्वत्र शांति व मंगल की कामना की गई। इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा में पंडित नरेश शास्त्री और डा. ज्योति जैन ने कहा कि मनुष्य दर्शन, ज्ञान और चरित्र के माध्यम से अपना जीवन सफल बना सकता है। मंदिर के ऊपर फहराती हुई पताका इस बात की सूचक है, हमें इस फहराती हुई मानवता के समान धर्म के सिद्धांतों का प्रचार प्रसार सर्वत्र करना है। सम्यक दर्शन का ज्ञान हमें सच्चे गुरु के सान्निध्य में प्राप्त होता है। धर्म की गहराई में जाकर ही हम जीवन का सच्चा आनंद प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर योगेश सर्राफ, नवीनतार, मुकुल, प्रमोद, अभय, कुलदीप प्रवक्ता, नीरज प्रवक्ता, सुभाष, शीलचंद, पतेंद्र, अजय प्रवक्त, विनोद प्रवक्ता, देवेेंद्र जैन, अंजना, सुनीता, सोनिया, शकुंतला, निशा, मृदुला, करुणा, सुधा, सुनीता, प्रगति, रजनी, राखी, उषा आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. ज्याति जैन ने किया। नाटिका का निर्देशन करुण जैन ने किया।
विज्ञापन


फोटो समाचार
हनुमानजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
खतौली। नगर में जीटी पर कीर्ति स्तंभ के पास स्थित मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया। मंदिर में सोमवार को मंत्रोचारण के बीच हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मनोज सैनी, दीपक अरोड़ा, सभासद गुरुदत्त अरोड़ा आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed