{"_id":"5a60f0834f1c1b91268b515c","slug":"51516302467-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना वाहन सड़क पर खड़े किए तो होगे सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना वाहन सड़क पर खड़े किए तो होगे सीज
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर (ब्यूरो)। ओवरलोडिंग गन्ना वाहनों से होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए वाहनों के लिए मानक तय कर दिए गए हैं। उल्लंघन करने पर पुलिस वाहनों को सीज कर मुकदमा कायम करेगी। मंसूरपुर शुगर मिल परिसर में पुलिस प्रशासन, मिल प्रबंधन और गन्ना ट्राली मालिकों के बीच बैठक हुई। जिसमें तय किया गया कि छोटे ट्राली में 300 क्विंटल और बड़ों में 350 क्विंटल से अधिक गन्ना नहीं भरा जाएगा, यदि इससे अधिक गन्ना मिला तो पुलिस गन्ना वाहनों को सीज करेगी। साथ में यह भी सहमति बनी कि कोई भी गन्ना वाहन सड़क किनारे खड़ा नहीं किया जाएगा। इस से दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। यदि ऐसा पाया गया तो उन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, फैक्ट्री मैनेजर ओएन तिवारी, मंसूरपुर इंस्पेक्टर केपीएस चाहल, उपनिरीक्षक संजय यादव भी मौजूद रहे।
दो किलो गांजा के साथ पकड़ा
मंसूरपुर। पुलिस ने हाइवे पर एक रिसोर्ट के पास से रकीब पुत्र मोमिन निवासी लक्सर को दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
दो किलो गांजा के साथ पकड़ा
मंसूरपुर। पुलिस ने हाइवे पर एक रिसोर्ट के पास से रकीब पुत्र मोमिन निवासी लक्सर को दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन