{"_id":"5a5a57004f1c1ba73f8b4b06","slug":"51515869952-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहडी के गीतों पर थिरके बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहडी के गीतों पर थिरके बच्चे
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षण संस्थाओं में पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर। शिक्षण संस्थाओं में लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत देकर अपनी अभिनय प्रतिभा का परिचय दिया।
रुडकी रोड स्थित विबग्योर स्कूल में लोहडी और मकर संक्रांति पर्व मनाए गए। लोहड़ी जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। नर्सरी के छोटे बच्चे-साडडी रेलगाड़ी आई, गाने पर खूब थिरके। प्रबंधक निशा त्यागी ने लेाहड़ी और मकर संक्रांति पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। बताया कि ऋतु परिवर्तन और सूर्य के बारह राशि में परिवर्तन का यह पर्व पूरे भारत में किसी न किसी रुप में बड़ी निष्ठा के साथ मनाया जाता है। इसमें अन्न की अच्छी फसल की कामना की जाती है। प्रधानाचार्या अनुराधा शर्मा ने कहा कि सभी पर्व आपसी भाई चारे और सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक है। हमें सभी त्योहार मिलजुल कर मनाने चाहिए। बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया। चौधरी अजब सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल भौराकलां में भी लोहड़ी पर्व मनाया गया। प्रबंधक रोहित चौधरी ने लोहड़ी पर्व का महत्व बताया। मकर संक्रांति पर्व भी मनाया गया। छात्र छात्राओं ने लोहड़ी जला कर लोहडी के गीत गाए।