फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   यात्री बनकर ई-रिक्शा लूटकर भागे बदमाश

यात्री बनकर ई-रिक्शा लूटकर भागे बदमाश

Sat, 13 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
यात्री बनकर ई-रिक्शा लूटकर भागे बदमाश
ई-रिक्शा लूटकर भागे बदमाश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यात्री बनकर ई-रिक्शा में सवार हुए बदमाश लूटपाट कर फरार हो गए। बदमाशों ने चालक को नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर घटना को अंजाम दिया। बाद में चालक को सड़क के किनारे फेंककर फरार हो गए। होश आने पर चालक ने शोर मचाया तो राहगीरों ने उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

नईमंडी थाना के सुभाष नगर निवासी दिनेश ई-रिक्शा चलाता है। शुक्रवार को दिनेश अपनी ई-रिक्शा लेकर यात्रियों की इंतजार में नईमंडी में खड़ा हुआ था, तभी दो युवक आए और सवारी बनकर उसकी ई-रिक्शा में बैठ गए। कुछ दूर चलने के बाद दोनों युवकों ने उसे बातों में लगा लिया। इसी बीच एक युवक ने उसके चेहरे पर रुमाल घुमा दिया। रुमाल सूंघने के बाद उसे बेहोशी छा गई। चालक को नशे में कर आरोपी उसकी ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए। जाते समय बदमाश दिनेश को भोपा पुल के नीचे सड़क पर फेंककर फरार हो गए। होश आने पर चालक ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। किसी प्रकार उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने पुलिस को युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed