फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प लिका की पहली बोर्ड बैठक आज

प लिका की पहली बोर्ड बैठक आज

Sat, 06 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
प लिका की पहली बोर्ड बैठक आज
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद् की पहली बोर्ड बैठक शनिवार को होगी। इसके लिए पालिका अफसरों, अध्यक्षा के साथ सभासदों ने मुद्दों को लेकर तैयारियां की हैं। बैठक में पेयजल, पथ प्रकाश के साथ मेन पावर बढ़ाए जाने पर मंथन होगा। साथ ही नगर की जटिल समस्याओं पर सदन में चर्चा होगी। पहली बोर्ड बैठक पर सभी राजनीतिक दलों की भी निगाह टिकी है, क्योंकि राजनीतिक दलों के साथ बैठक में निर्दलीय सभासद भाग लेंगे।
नगरपालिका सरकार को शपथ लिए एक माह बीतने को है, लेकिन पहली बैठक की तिथि घोषित नहीं हो सकी थी। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने परिचय बैठक कर सभासदों के साथ तालमेल को परखा था। अब पालिका प्रशासन ने पहली बोर्ड बैठक की तिथि घोषित कर करीब आठ एजेंडों को शामिल किया है। पहली बोर्ड बैठक शनिवार को होगी। बैठक में नगर की पेयजल आपूर्ति, पाइप लाइन, लाइट और पथ प्रकाश व्यवस्था के अलावा कई अन्य मुद्दों पर सदन में मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन

इनमें सबसे खास पहलू पालिका में मेन पॉवर बढ़ाए जाने का है, क्योंकि इस बार पालिका बोर्ड 45 के बजाए 50 वार्डों का है। ऐसे में सफाई कर्मचारियों से लेकर अन्य कई संसाधनों में दिक्कतें खड़ी हो रही हैं। इसको लेकर बोर्ड बैठक में यह मुख्य एजेंडा रखा गया है, ताकि नगर में सहूलियतें बढ़ाई जा सकें। उधर, पालिका की पहली बोर्ड बैठक पर सभी राजनीतिक दलों की निगाहें टिकी हैं। सीट पर कांग्रेस का कब्जा है, जबकि अधिकांश वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार चुनकर आए हैं। जिसके चलते पालिका की बैठक में घमासान बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने बनाई रणनीति
पालिका की बोर्ड बैठक के दौरान भी सफाई कर्मचारियों ने धरना दिए जाने का फैसला लिया है। सफाई कर्मचारी अपनी 21 मांगों को लेकर पालिका परिसर में धरने पर बैठे हैं। ऐसे में शनिवार को भी नगर में सफाई रामभरोसे रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed