{"_id":"5a395a2a4f1c1bb6678c302e","slug":"51513708074-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जनता से मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने जनता से मांगा सहयोग
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार। कस्बे में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर थानाध्यक्ष ने दुकानदारों और नागरिकों की बैठक बुलाई। एसओ ने इन घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
कस्बा छपार में हाल में ही चोरी की कई वारदात हो गई हैं, लेकिन पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। जिससे लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। मंगलवार को एसओ आदेश त्यागी ने फोर्स के साथ कस्बे में पैदल गश्त किया। पैंठ बाजार में व्यापारियों और कस्बावासियों की बैठक कर सहयोग करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाईवे की दुकानें रात में दस बजे के बाद नहीं खुलेगी। दुकानदारों से चौकीदार नियुक्त करने, सीसीटीवी कैमरे लगाने पर रात्रि में लाइट जलाने आदि सावधानी बरतने पर जोर दिया। इस दौरान विष्णुदत्त त्यागी, राजकुमार त्यागी, जाकिर त्यागी, राजेश ,गुलफाम, मुशर्रफ त्यागी, अनुज गोयल, अय्यूब मार्शल, श्रवण गुप्ता, विकास त्यागी, विनोद, अश्विनी आर्य, एसआई केपी सिंह, विनोद कुमार, दीपक त्यागी, जसबीर कश्यप आदि उपस्थित रहे।