{"_id":"5a26e4894f1c1bbd208b4e7c","slug":"51512498313-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के जश्न में हार का दर्द छलका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत के जश्न में हार का दर्द छलका
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीत के जश्न में हार का दर्द छलका
मुजफ्फरनगर। भाजपा ने जिले में जीते पार्टी के तीन नवनिर्वाचित अध्यक्षों और सभासदों का अभिनंदन किया। समारोह में जीत के जश्न के साथ ही नेताओं की जुबान पर शहर नगर पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी की हार का दर्द भी छलका। प्रत्याशी के पति अरविंद राज शर्मा भाषण के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने सफाई दी कि वह न तो बाहरी हैं और न ही पैसे देकर टिकट लाए।
भाजपा ने तीन निकायों में जीत का जश्न मनाने और विजयी सभासदों का स्वागत करने के लिए एक पैलेस में समारोह का आयोजन किया। जिलेभर के पार्टी कार्यकर्ता समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में शाहपुर चेयरमैन परमेश सैनी, जानसठ के प्रवेंद्र भड़ाना और बुढ़ाना की बाला त्यागी का अभिनंदन किया गया। नगर पालिका परिषद से विजयी भाजपा सभासदों का भी शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और पार्टी के विधायक भी समारोह में शामिल हुए। शहर सीट से पराजय का सामना करने वाली सुधाराज शर्मा के पति अरविंद राज शर्मा अपने भाषण के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने सफाई दी कि वह न तो बाहरी हैं और न ही पैसे देकर टिकट लाए। उनका कहना था कि चुनाव के दौरान उन्हें बाहरी प्रत्याशी बताकर प्रचारित किया गया। वह शहर के रहने वाले हैं, यहीं पर उनका घर है। गाजियाबाद में वह व्यापार करते हैं। अंत में उन्होंने जनता के फैसले का स्वागत करते हुए आभार जताया। कार्यक्रम में सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि जब भी किसी को टिकट मिलता है, उसका विरोध किया जाता है, यह अच्छी बात नहीं है। इससे पार्टी को नुकसान हुआ है। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होते तो हार नहीं होती। आगे के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। विधायक उमेश मलिक, प्रमोद ऊंटवाल ने विचार रखे। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र देव शर्मा और संचालन हरीश अहलावत ने किया। इस अवसर पर जगदीश पांचाल, नरेशचंद मित्तल, संदीप सिंघल, सपना मलिक, पिंकी वाल्मीकि, प्रियांशु जैन, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
-