फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चौथी बार फिर खिला कमल का फूल

चौथी बार फिर खिला कमल का फूल

Sat, 02 Dec 2017 01:58 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
चौथी बार फिर खिला कमल का फूल
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। नगर निकाय चुनाव में कमल के फूल पर दूसरी बार चुनाव लड़ने वाली बाला त्यागी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की प्रत्याशी रिहाना बेगम को 1751 वोट अधिक लेकर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया। बाला त्यागी के पति जितेंद्र त्यागी भी कमल के फूल से दो बार नगर निकाय का चुनाव जीत चुके हैं। इस परिवार की लोकप्रियता के कारण हिंदुओं के अलावा मुसलमानों के वोट भी इन्हें मिलते आ रहे हैं। मुस्लिम बाहुल्य कस्बे में भाजपा की जीत से भाजपा नेताओं के चेहरे खिले हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में चुनावी घोषणा के बाद ही भाजपा प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित माना जा रहा था। उनका मुकाबला पूर्व चेयरमैन शाहबुद्दीन उर्फ मुन्नन की पत्नी रिहाना बेगम से कड़ा मुकाबला था। इस चुनाव में कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों के बीच कडे़ मुकाबले के आसार थे। पिछले चुनावों में भी इन्हीं दोनों प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने का मुकाबला होता आया है। नगर पंचायत के इस चुनाव में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जिले के सपा के दिग्गजों से सपा का साइकिल का चुनाव चिह्न छीनकर अपने भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी सबा सिद्दीकी को दिलवा दिया था। कस्बे में सपा की करारी हार हुई। इस चुनावी मुकाबले में भाजपा की बाला त्यागी को 8959 तथा उनकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की रिहाना बेगम को 7208 वोट मिले। बाला त्यागी ने 1751 वोट अधिक लेकर अपनी प्रतिद्वंद्वी रिहाना बेगम को पराजित किया। भाजपा विधायक उमेश मलिक ने उन्हें जीत की बधाई दी। बसपा के सिंबल पर चुनाव लड़ रही नसरीन बानो ने 1729 वोट प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। रालोद की साधना त्यागी ने 847 वोट प्राप्त किए। सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने वाली सबा सिद्दीकी ने 791 वोट मिले, वे पांचवें स्थान पर रहीं। आईएमआईएम की प्रत्याशी मुनव्वरजहां को 178 वोट मिले। नगर पंचायत के इस चुनाव में सपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। कस्बे में सपाइयों को साइकिल की सवारी रास नहीं आई। हेलीकाप्टर से चुनाव प्रचार करने आए बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी पंचर हुई साईकिल में हवा भरने में नाकाम रहे। गौरतलब है कि महिला आरक्षित सीट पर बाला त्यागी पहली बार कमल के फूल पर वर्ष 1995 में नगर पंचायत के चुनाव में आई थी। उस चुनाव में बाला त्यागी को 3385 तथा रिहाना बेगम को 3020 वोट वोट मिले थे। वर्ष 2000 में उनके पति जितेन्द्र त्यागी ने भाजपा के सिंबल से अपने प्रतिद्वंदी शाहबुद्दीन को हराकर अपना कब्जा जमाया था। वर्ष 2012 में फिर कमल के फूल से ही जितेन्द्र त्यागी ने अपने प्रतिद्वंदी शाहबुद्दीन को हराकर अपना कब्जा जमाया था। इस बार फिर महिला आरक्षित सीट पर बाला त्यागी ने कस्बे में कमल का फूल खिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed