फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पूर्ण आहूति के साथ आर्य वार्षिकोत्सव का समापन

पूर्ण आहूति के साथ आर्य वार्षिकोत्सव का समापन

Sat, 28 Oct 2017 01:27 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
पूर्ण आहूति के साथ आर्य  वार्षिकोत्सव का समापन
वेदों के ज्ञान से ही मानव का कल्याण
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। तीन दिवसीय आर्य वार्षिकोत्सव का समापन हो गया। भजनोपदेशकों द्वारा दिए गए उपदेशों व वेद ज्ञान को सुना। संगीता आर्य ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी।

कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला नेहरू चौक स्थित आर्य समाज भवन में चल रहे तीन दिवसीय आर्य वार्षिकोत्सव के समापन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा आंचल तोमर और अर्जुन तोमर, जिला पंचायत सदस्य सुशीला देवी ने यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ के मुख्य यज्ञमान सोहनलता, नीशू आर्या, मोहित कुमार रहे। आचार्य सुरेंद्र आर्य खिन्दडिया ने यज्ञ सम्पन्न कराया। मुख्य अतिथि स्वामी महानंद, राजपाल सिंह आर्य कम्हेड़ा, तेजपाल निरगाजनी, राजपाल गड़वाड़ा आदि ने बुराइयों से बचने के लिए आर्य संस्कृति अपनाने को कहा। वेदज्ञान प्राप्त कर जीवन में उन्नति प्रदान करने और विश्व में शांति स्थापना के लिए वेद शिक्षा द्वारा भारत को विश्वगुरु बनाने की बात कही। भजनोपदेशिका संगीता आर्य ने कहा कि वेदों का ज्ञान मनुष्य को अवसाद से दूर करता है। शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखता है। स्वस्थ मस्तिष्क में हिंसक विचार उत्पन्न नहीं होते हैं। इस मौके पर देवपाल आर्य, मास्टर सुखपाल आर्य, उपेन्द्र आर्य, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, रामपाल नेताजी, मांगेराम आर्य, बिजेन्द्र लंबरदार, रणवीर, प्रमोद आर्य, कंवरपाल फौजी, नरेन्द्र, राजकुमार, राजऋषि, मदनपाल एडवोकेट, देवेन्द्र सिंह, बीर सिंह आर्य, जयवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed