{"_id":"59c2c7654f1c1bdd148b48d1","slug":"51505937253-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीलाओं में जानकी और राम जन्म का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीलाओं में जानकी और राम जन्म का मंचन
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला मेें जानकी और रामजन्म का मंचन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम लीला सभा की टाउन हाल में आयोजित लीला में मां जानकी के जन्म का मंचन हुआ। शहर की अन्य लीलाओं में दशरथ-विश्वामित्र संवाद, नारद मोह और श्रीराम के जन्म पर कलाकारों ने अपने अभिनय से मंत्रमुग्ध कर दिया।
टाउन हाल मैदान में चल रही रामलीला का शुभारंभ होली एंजिल्स पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर सुमन एवं लीमा रोज ने दीप प्रज्वलित कर किया। रावण, कुंभकरण और विभीषण को वर प्राप्ति, वेदवती संवाद, मां जानकी की लीला का अभिनय जीवंत किया गया। रावण चरित्र में कमलकांत शर्मा, कुंभकरण में गौरव किंगर, विभीषण में हितेश, वेदवती में निशा शर्मा, मेघनाद में राजन, इंद्र में अंकुर सिंघल, जनक के अभिनय में चिराग गोयल ने प्रस्तुति दी। इंदु कौशिक, संजय शर्मा, वैभव मित्तल, नीरज अग्रवाल, अनमोल मित्तल आदि का सहयोग रहा। इंदिरा कालोनी में शक्ति क्लब की रामलीला में लक्ष्मण बने सचिन धीमान, दशरथ बने हर्षित चौरसिया, श्रंगी ऋषि बने अज्जु शर्मा, कौशल्या बनी रिंकू कटारिया, कैकई बने सुमित, विश्वामित्र बने नवनीत वर्मा ने अपने अभिनय से वाह वाही पाई। संचालन प्रणव शर्मा और नवीन धनगर ने किया। नईमंडी के श्रीराम लीला भवन में चल रही लीला में नारद मोह का मंचन हुआ। अतिथि पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, संस्था अध्यक्ष संजय मित्तल, अशोक गर्ग, आदित्य भरतिया ने पूजन किया।
वहीं, पटेलनगर स्थित श्रीआदर्श रामलीला भवन में शुभारंभ विरेंद्र कसाना ने किया। लीला में माता जानकी जन्म का मंचन किया गया। रावण के रूप में अमित शर्मा, मंदोदरी में यश चौधरी, मेघनाद में संदीप, कुंभकरण में अगम, विभीषण में आकाश, इंद्र में सोनू सिंह आदि ने सुंदर अभिनय प्रस्तुत किया। विजय मित्तल, पंकज शर्मा, अमित शर्मा, गोविंद शर्मा, नारायण, संजय शर्मा का सहयोग रहा।