फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वहलना में मेरी बेटी मेरी शान कार्यक्रम

वहलना में मेरी बेटी मेरी शान कार्यक्रम

Mon, 11 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
वहलना में मेरी बेटी मेरी शान कार्यक्रम
बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में मेरी बेटी, मेरी शान कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बेटियों को आत्मनिर्भर बनने और आत्मरक्षा के उपाय बताए गए।

आचार्य ज्ञान सागर महाराज फाउंडेशन एवं भारतीय जैन संगठन के संयुक्त तत्वावधान में वहलना में दो दिवसीय स्मार्ट गर्ल्स की कार्यशाला के दूसरे दिन बेटियों को आत्मनिर्भर बनने के टिप्स दिए गए। ट्रेनर मृदुला जैन एवं अंजना जैन ने बेटियों को आत्मनिर्भर बनने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमारी अच्छी शिक्षा जरूरी है। अपनी पढ़ाई पर छात्राओं को विशेष ध्यान देना चाहिए। बेटियों को बाजारों में सड़क पर कमेंट सुनने पड़ते हैं। अपनी आत्मरक्षा कैसे करें और ऐसे लोगों से कैसे बचे इसके बारे में बताया गया। इस अवसर पर आचार्य श्री के सानिध्य में सुनील जैन और बबीता जैन के द्वारा लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया गया। आचार्य श्री ने अपनी वाणी से बेटियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए। कार्यक्रम में मोहित जैन, मनोज जैन, राजकुमार जैन, संयोजक विपिन जैन, ऋषभ जैन, पंकज जैन, मनीष जैन, राजीव जैन, संजय जैन, अश्वनी जैन, कुमार मंगलत जैन, हरीशचंद्र जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed