फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ट्रेन का मलबा हटा, ट्रैक चलाने की जद्दोजहद

ट्रेन का मलबा हटा, ट्रैक चलाने की जद्दोजहद

Mon, 21 Aug 2017 01:15 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन का मलबा हटा, ट्रैक  चलाने की जद्दोजहद
देर रात तक ट्रैक सुचारु होने की संभावना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस का रेलवे लाइन के बीच में बिखरा पड़ा मलबा एक किनारे कर दिया गया है। रविवार को देर रात लाइन को क्लियर कर नए सिर से ट्रैक बिछाने का काम शुरू किया गया। रेलवे ने इसके लिए अतिरिक्त टीम लगाई है। एक टीम को स्लीपर, दूसरी टीम को ट्रैक और एक टीम ओएचई वॉयर को लगाने में जुट गई। रेलवे अधिकारी देर रात तक ट्रैक को सुचारु करने की जद्दोजहद में जुटे हैं।

शनिवार शाम दिल्ली-सहारनपुर वाया मेरठ मंडल की रेलवे लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। यहां से गुजरने वाली ट्रेनों को शामली, टपरी के रास्ते से डायवर्ट किया गया है। हादसे के बाद करीब एक किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पहियों की रगड़ से स्लीपर तक उखड़ गए, जबकि हवा में लहराई बोगियों ने ओएचई वॉयर के पोल तक उखाड़ दिए। कई किलोमीटर तक ओएचई वॉयर भी टूट गया है। हालांकि रेलवे अधिकारियों ने दो 140 टन की डीएसएल क्रेन लगवाकर पटरी पर पड़े डिब्बों को देर रात तक हटा दिया। उसके बाद रेलवे अधिकारियों ने तत्काल नए सिरे से ट्रैक बिछाने के लिए टीमों को लगा दिया। ओएचई वॉयर के टेक्निकल इंजीनियरों की टीम और स्लीपर के लिए कर्मचारी, रेलवे इंजीनियरों ने ट्रैक बिछाया। स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। देर रात को ट्रैक पर संचालन की उम्मीद है। ओएचई वॉयर, ट्रैक काफी बिछा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed