{"_id":"599735f64f1c1b7e7e8b4bc3","slug":"51503081974-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना देने पर बदले गए फुंके ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना देने पर बदले गए फुंके ट्रांसफार्मर
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरना देने पर बदले गए फुंके ट्रांसफार्मर
पुरकाजी। ग्राम भूराहेड़ी के दो ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से फुंके हुए थे, जिससे गांव में अंधेरा छाया रहने और भयंकर गर्मी के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण भाकियू नेताओं के साथ बृहस्पतिवार को बिजलीघर पहुंचे और तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए।
किसी अधिकारी के नहीं मिलने पर 20 मिनट में एसडीओ और जेई के नहीं पहुंचने पर रोड जाम करने की चेतावनी दी गई। एसएसआई सुनील नागर मयफोर्स मौके पर पहुंचे और धरना दे रहे लोगों को समझाकर शांत किया। जेई से फोन पर वार्ता कर जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया। शाम चार बजे दोनों ट्रांसफार्मर बदल दिए गए। मौके पर नवीन राठी, बिट्टू राठी, संजय त्यागी, गोल्डी, इरशाद फरीदी, मांगेराम त्यागी, हरिओम त्यागी, नरेश गुर्जर, इस्तखार प्रधान, मगन सिंह, प्रताप सिंह, सन्नी गुर्जर, कपिल राठी आदि मौजूद रहे।