{"_id":"595fe2104f1c1b2b298b472e","slug":"51499456016-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर प्वाइंट्स पर मुस्तैद रहेगी मेडिकल टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर प्वाइंट्स पर मुस्तैद रहेगी मेडिकल टीम
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर प्वाइंट पर मुस्तैद रहेगी मेडिकल टीम
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए लखनऊ तक आला अफसर मुस्तैद हो गए हैं। स्थानीय स्तर पर अधिकारियों को लगातार वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्वाइंट नोट कराए जा रहे हैं। आला अफसर लखनऊ में बैठकर तैयारियों की जानकारी ले रहे हैं और दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। कांवड़ यात्रा में स्वास्थ्य विभाग की कड़ी जिम्मेदारी है। बेहतर सुविधा और इलाज मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग एक-एक प्वाइंट पर रिपोर्ट बना रहा है, ताकि कोई असुविधा आड़े न आए।
स्वास्थ्य विभाग सहारनपुर से लेकर मेरठ जनपद की सीमा तक इलाज मुहैया कराने के लिए मुस्तैद हो गया है। एंबुलेंस का रूट चार्ट बनाने के साथ उपकेंद्र स्थापित किए गए है। जिन पर चिकित्सकों के साथ मेडिकल स्टाफ की तैनाती के साथ मुख्य अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए महकमे ने तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। सीएमओ ने अस्पताल में बेड, दवाइयों के साथ चिकित्सकों की तैयारियों का जायजा लिया।
जिले की सीमा से लेकर भीतर के हिस्से पर प्वाइंट बनाकर मेडिकल टीम तैनात रहेगी, जो शिवभक्तों की मामूली परेशानी में तत्काल मौके पर पहुंचेगी। जनपद में ब्लाकवार एंबुलेंस के साथ उपकेंद्र बनाए गए हैं। 108 एंबुलेंस समेत करीब 45 गाड़ियां एंबुलेंस लगाई गई हैं, जबकि 35 उपकेंद्र बने हैं। जिन पर 24 घंटे टीम तैनात रहेगी। सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। बिंदुवार टीम बनाई गई है। प्रत्येक टीम में एक सीनियर चिकित्सक को कमान दी गई है, जबकि कर्मचारियों को भी लगाया गया है। जिले में कहीं कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
डॉक्टरों की कमी बन न जाए बाधा
मुजफ्फरनगर। जिले का स्वास्थ्य महकमा डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ भी अधिक रहेगी और आम नागरिकों, लोगों को भी उपचार मुहैया कराया जाना है। ऐसे में चिकित्सकों का टोटा कार्य में बाधा बनेगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंता में डूबा हुआ है। उधर, भोलों को सेहत की डोज देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की यूथ पावर बाइक पर रहेगी। बाइक पर दो चिकित्सकीय स्टाफ प्राथमिक उपचार की किट लेकर कांवड़ यात्रा में घूमेंगे।