{"_id":"595a8a3e4f1c1ba9218b478e","slug":"51499105854-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर को प्रदेश में पांचवा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर को प्रदेश में पांचवा स्थान
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर को प्रदेश में पांचवां स्थान
मुजफ्फरनगर। जन शिकायतों के निस्तारण में जिला मुजफ्फरनगर को प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है। मुख्यमंत्री कार्यालय, कमिश्नर, डीएम ऑफिस, तहसील दिवस और जन सूचना केंद्रों के माध्यम से आने वाली शिकायतों के निस्तारण में जिले के पांचवें स्थान पर रहने पर डीएम ने अफसरों को बधाई दी है।
जन शिकायतों के निस्तारण में सिद्धार्थनगर प्रथम स्थान पर रहा है। हापुड़ दूसरे, कासंगज तीसरे, संतकबीर नगर चौथे स्थान पर रहा है। जिले को पांचवां स्थान मिला है। जनपद को 84.4 प्रतिशत अंक मिले हैं। जून में मुख्यमंत्री ऑफिस से 155 शिकायतें प्राप्त हुईं, इनमें से 144 का निस्तारण किया गया। केवल 11 शिकायतें ही ऐसी रही, जिनका निस्तारण नहीं हो पाया। ऑनलाइन 109 शिकायतें मिली, इनमें से 74 शिकायतें निस्तारित की गईं। 35 शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पाया।
डीएम ऑफिस पर 271 मामले आए, इनमें से 262 निस्तारित कर दिए गए। नौ शिकायतें ही निस्तारित नहीं हो पाई। जनसेवा केंद्रों के माध्यम से 65 शिकायत दर्ज की गईं, इनमें से नौ का निस्तारण नहीं हो पाया, बाकी निस्तारित कर दी गईं। तहसील दिवस में 295 शिकायतें प्राप्त हुईं, इनमें से 291 मामले निस्तारित कर दिए गए। चार शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पाया। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने प्रदेश में पांचवां स्थान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि हम पहले स्थान के लिए प्रयास करेंगे।