फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जंग लगी सोच को बदलकर काम में जुटे: एसएसपी

जंग लगी सोच को बदलकर काम में जुटे: एसएसपी

Mon, 03 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
जंग लगी सोच को बदलकर काम में जुटे: एसएसपी
जंग लगी सोच को बदलकर काम में जुटें: एसएसपी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मेरठ से अफसरों की मीटिंग से लौटे एसएसपी ने महकमे के लोगों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। आधे घंटे तक वायरलेस पर पुलिस कप्तान ने पुलिस को जंग लगी सोच बदलकर काम करने को कहा। उन्होंने पुलिस से बिना किसी राजनीतिज्ञ दबाव के काम करने का आह्वान किया। उन्होंने 24 घंटे के भीतर कांवड़ मेले की हर तरह की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
कांवड़ मेले को लेकर शनिवार को मेरठ में डीजीपी सुुलखान सिंह और प्रमुख गृह सचिव अरविंद कुमार ने कमिश्नरी सभागार में पुलिस अफसरों की बैठक ली थी। बैठक में सहारनपुर, गाजियाबाद, शामली, बागपत के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली आदि प्रदेशों के बड़े अफसर शामिल हुए थे। बैठक में मिले दिशा निर्देशों को रविवार को कप्तान अनंत देव ने जनपद पुलिस से साझा किया। एसएसपी ने वायरलेस पर जनपद पुलिस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपनी जंग लगी सोच को बदलकर काम कीजिए। सेट पर ही कहा कि सीओ और प्रभारी निरीक्षक ध्यान से बातों को सुने। कहा कि वर्षों बाद पुलिस के लिए इतना खुशनुमा माहौल बना है। पुलिस बिना राजनैतिक दबाव के काम करें। गलत सिफारिश को बिल्कुल न सुने। कहा कि ऐसे अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाएं, जो कि जमानत पर बाहर है, यदि वो अभी भी अपराध कर रहे है तो उनके जमानतियों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। कहा कि अगले दो दिन में लखनऊ से अधिकारियों की टीम जनपद का दौरा कर सकती है। इसलिए अगले 24 घंटे के भीतर मेले से संबधित सभी जानकारी पूरी तरह से तैयार कर लें। सुरक्षा और इंतजाम को लेकर कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन

एसएसपी ने जताई नाराजगी
मुजफ्फरनगर। तबादलों पर रवानगी नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों से एसएसपी ने नाराजगी जताई है। वायरलेस पर ही कहा कि जिन पुलिसकर्मियों के तबादले हो चुके हैं। वो रवानगी में कोताही न बरतें। किसी प्रभारी निरीक्षक ने यह कहने का प्रयास किया कि सर इस सिपाही और इस दरोगा के बिना थाना नहीं चलेगा तो ठीक नहीं होगा। कहा कि तय समय पर रवानगी नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

103 पुलिसकर्मियों के तबादले
मुजफ्फरनगर। पुलिस महकमे में चल रही तबादलों की बयार में एसएसपी ने रविवार को 103 महिला-पुरुष पुलिसकर्मियों के तबादले किए। इनमें वर्षों से कार्यालयों में क्लर्क का काम करने वाले आरक्षियों और हेड कांस्टेबलों को थानों का रास्ता दिखाया गया है। पिछले सप्ताह भी कप्तान ने जनपद के 21 थानों में तैनात 324 आरक्षियों की थानों में अदला-बदली की थी। लगातार हो रहे तबादलों से विभाग में अफरातफरी मची है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed