{"_id":"594ebacd4f1c1bc7608b4581","slug":"51498331853-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव शरीर कला का धनी, स्टेचू बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव शरीर कला का धनी, स्टेचू बनाया
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। ललित कला एकेडमी लखनऊ के तत्वावधान में चल रही छात्र-छात्राओं को मास्क तैयार करने की विद्या के गुर सिखाए गए। वक्ताओं ने कहा कि मानव शरीर कला का धनी है, केवल इसके सदुपयोग की जरूरत है।
किरण रानी कला एकेडमी में केके जैन पीजी कालेज की डॉ मेघा फातिमा ने मास्क तैयार करने की कला सिखाई। कहा कि इस विद्या का प्रयोग इंस्टालेशन नामक विद्या में सबसे अधिक होता है। जिसमें मॉडल को इस प्रकार से प्रस्तुत किया जाता है कि वह स्टेचू की तरह दिखाई देता है। इस विद्या के द्वारा शरीर के किसी भी अंक की कास्टिंग की जा सकती है। प्रो रिचा जैन ने नॉन फिगरेटिव पेटिंग बनाकर युवा कलाकारों को एक्रेलिक रंगों के माध्यम से सरल डीमोंट्रेशन दिया। पेटिंग के माध्यम से दर्शकों के उन सवालों को हल किया, जिनके लिए चित्रकला एक पहेली है। इसके बाद छात्राओं को चित्रकला की बारीकियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में मीना, प्रिया सैनी, अनमोल, नेहा, आंचल, भावना, हिमांशु पाल, विकुल धीमान, कुलदीप तोमर, मोहिनी, साक्षी आदि मौजूद रहे।
डॉ कृष्णचंद गुप्त की कृति का लोकार्पण
फोटो....
मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित एक प्लाजा में डॉ कृष्णचंद गुप्त की कृति का लोकार्पण किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि डॉ गुप्त हिंदी साहित्य और भाषा के मूर्धन्य विद्वान और जुझारू लेखक हैं। उन्होंने अनेक कालजयी रचनाओं को गढ़ा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य वक्ता प्रो जेपी सविता ने कहा कि डॉ कृष्णचंद गुप्त जीवनकाल में साहित्य सेवा में रहे हैं। उन्होंने अनेक कालजयी रचनाओं को गढ़ा है, जिससे साहित्य को बल मिला है। डॉ. एबीएस त्यागी ने कहा कि डॉ गुप्त एक आदर्श शिक्षक और प्रेरक साहित्यकार थे। उनकी सर्जना का क्षेत्र विस्तृत और बहुयामी था। कार्यक्रम में अमित धर्मसिंह, डॉ. वीके मित्तल, प्रो आरएम तिवारी, रियाज अहमद, तुषारकांत, योगेंद्र सोम, डॉ. सुरेश संगल, डॉ. जेडी शर्मा, परमेंद्र सिंह, रोहित कौशिक, विपुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
संजय गांधी की पुण्यतिथि मनाई
मुजफ्फरनगर। शामली रोड पर डॉ मुखतार सिंह मेमोरियल क्लीनिक पर पूर्व स्व संजय गांधी की 38वीं पुण्य तिथि मनाई गई। वक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान वक्ताओं ने उनके देश के प्रति योगदान और समाज सुधार के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ ओमपाल सिंह, विकास कुमार, अंकित भारती, ओमबीर, राजकुमार, विनय कुमार, जयपाल सिंह, राहुल वर्मा, शिव कुमार, संजय कुमार, जयचंद सिंह, प्रदीप कुमार, रमेशचंद आदि मौजूद रहे।