{"_id":"601999498ebc3e308d417c0e","slug":"50-thousand-cash-withdrawn-from-woman-s-bag-muzaffarnagar-news-mrt523457644","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के बैग से 50 हजार की नकदी निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के बैग से 50 हजार की नकदी निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के बैग से 50 हजार की नकदी निकाली
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित एक बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही छपार क्षेत्र की महिला के बैग से ई-रिक्शा में लौटते समय एक महिला ने नकदी निकाल ली और शिव चौक के निकट ई-रिक्शा से उतरकर फरार हो गई। महिला ने पोती के साथ मिलकर उक्त महिला की तलाश की, लेकिन नहीं मिलने पर पीड़िता बैरंग लौट गई।
छपार निवासी महिला मंगलवार को अपनी पोती के साथ नई मंडी स्थित बैंक में अपने खाते से रुपये निकालने आई थी। बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकालकर दादी-पोती घर लौटने के लिए ई-रिक्शा में सवार हो गई। इसी दौरान बैंक से ही उनके पीछे लगी एक अज्ञात महिला भी उनके साथ ही ई-रिक्शा में बैठ गई, जो शिव चौक पर ई-रिक्शा रुकवाकर चली गई। ई-रिक्शा नावल्टी चौक पहुंचने पर महिला ने शक होने पर बैग चेक किया तो उसमें रखी 50 हजार की रकम गायब मिली। इस पर महिला व उसकी पोती ने शहर क्षेत्र में घूमकर उस महिला की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली।
पीड़ित दादी-पोती शहर कोतवाली पहुंची, लेकिन वहां से उसे सिविल लाइंस थाने जाने के लिए कह दिया गया। इस पर पीड़ित दादी-पोती बैरंग लौट गई। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि घटना के संबंध में उन्हें कोई तहरीर नहीं दी गई है।