फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   50 thousand bribe sought from businessman for measurement of land

जमीन की पैमाइश के लिए व्यापारी से मांगी 50 हजार की रिश्वत

Sun, 18 Jul 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
50 thousand bribe sought from businessman for measurement of land
जमीन की पैमाइश के लिए व्यापारी से मांगी 50 हजार की रिश्वत
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। तहसील के एक लेखपाल ने जमीन की पैमाइश करने के नाम पर व्यापारी से 50 हजार की रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो के आधार पर एसडीएम ने मामले की जांच के निर्देश तहसीलदार को दिए हैं।
कस्बे के मोहल्ला तगान, होली चौक निवासी व्यापारी संजय वर्मा ने अपनी पत्नी बेबी वर्मा के नाम पर गांव मुजाहिदपुर में दो बीघा कृषि भूूमि गांव निवासी मनोज से मार्च 2016 में खरीदी थी। व्यापारी के अनुसार बाद में उसने जमीन को मनोज को ही बंटाई पर दे दिया था, जिस पर उसके द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। कई बार मनोज को जमीन खाली करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने न तो जमीन खाली की और न ही किसी तरह का बंटाई का रुपया या फसल दी। उल्टा व्यापारी को जान से मारने की धमकियां दी जा रहीं थीं। इस पर पीड़ित ने तहसील में हल्का लेखपाल रमेश कुमार को प्रार्थना पत्र देकर जमीन की पैमाइश कर उसे कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई थी। पीड़ित संजय वर्मा के अनुसार इस काम के लिए लेखपाल द्वारा लगातार उससे 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। थक-हारकर पीड़ित ने कुछ दिन पूर्व लेखपाल द्वारा 50 हजार रुपये बतौर रिश्वत मांगे जाने का वीडियो मोबाइल से बना लिया, जो रविवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में आरोपी लेेखपाल व्यापारी से खुलेआम 50 हजार रुपये की मांग करते हुए उसका हिस्सा ऊपर के अधिकारियों तक हर पटल पर दिए जाने के दावे करता नजर आ रहा है। लेखपाल द्वारा रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने जांच के बाद आरोपी लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, तहसीलदार आरती यादव का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम से लगाई थी कार्रवाई की गुहार
खतौली। गांव मुजाहिदपुर में जमीन पर बैनामा करने के बावजूद अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत पीड़ित व्यापारी संजय वर्मा की पत्नी बेबी वर्मा ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम सेलवा कुमारी जे से भी की थी। पीड़िता ने डीएम से कृषि भूमि कब्जा मुक्त कराए जाने की गुहार लगाई थी, जिस पर डीएम ने विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के भी आदेश दिए थे, लेकिन इसी दौरान रविवार शाम लेखपाल का इस मामले में रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed