फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   50 candidates who came by taking drugs and injecting were stopped from running

ड्रग्स का सेवन और इंजेक्शन लगाकर आए 50 अभ्यर्थियों को दौड़ने से रोका

Sat, 01 Oct 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
50 candidates who came by taking drugs and injecting were stopped from running
मुजफ्फरनगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती में प्रतिभाग करके बाहर आते अभ्यर्थ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती में शुक्रवार को सामने आया मामला
विज्ञापन

- अमरोहा और हसनपुर के अभ्यर्थी पहुंचे थे अग्निवीर भर्ती में शामिल होने
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान ड्रग्स का सेवन और स्टेमिना बढ़ाने के लिए इंजेक्शन के प्रयोग का मामला सामने आया है। जांच में पकड़े गए अमरोहा और हसनपुर तहसील के 50 अभ्यर्थियों को दौड़ से बाहर कर दिया गया।
सेना की अग्निपथ योजना के अंतर्गत चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। अग्निवीर भर्ती परीक्षा में रोजाना औसतन आठ हजार अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं। शुक्रवार सुबह शारीरिक भर्ती परीक्षा में अमरोहा सदर और हसनपुर तहसील के युवाओं ने प्रतिभाग किया। अभ्यर्थियों के मेडिकल परीक्षण के दौरान 50 अभ्यर्थी ऐसे पकड़े गए हैं, जिन्होंने स्टेमिना बढ़ाने के लिए ड्रग्स का सेवन किया था। इसके अलावा कुछ मामले खुद को प्रतिबंधित इंजेक्शन लगाने के भी सामने आए हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने ड्रग्स की पुष्टि की तो सेना के अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए करीब 50 अभ्यर्थियों को दौड़ से बाहर कर वापस भेज दिया है। बाहर निकाले गए अभ्यर्थियों ने प्रतिबंधित ड्रग्स का सेवन किया था। ड्रग्स के सेवन के मामले सामने आने के बाद सख्ती और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed