फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   4.90 lakh cheated in the name of getting a teacher's job

Muzaffarnagar News: शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 4.90 लाख ठगे

Mon, 13 Mar 2023 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
4.90 lakh cheated in the name of getting a teacher's job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 4.90 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने पूरी रकम के चेक भी दिए, जिनका बैंक ने भुगतान नहीं किया। सिविल लाइन थाने में एसएसपी के आदेेश पर मुकदमा दर्ज किया गया हैं। रैदासपुरी निवासी अश्वनी कल्याणी शहर के एक शिक्षण संस्थान में शिक्षक हैं। खतौली निवासी उनके एक परिचित ने उन्हें बताया कि दिल्ली एनआइओएस में शिक्षक की नौकरी निकली है। पैसे देकर नौकरी लग सकती है। कुछ दिन बाद में खतौली निवासी अंकित चिरंजीव विहार गाजियाबाद निवासी राजीव कुमार को लेकर आया और बताया कि उनके चार स्कूल चल रहे है और उनकी एनआइओएस में अच्छी पहचान हैं।

झांसे में लेकर आरोपी ने 4.90 लाख रुपये खाते में जमा करा लिए। मगर, इसके बाद भी नौकरी नहीं लगी। तब रकम का तकादा किया गया तो आरोपी ने उन्हें पूरी रकम के पांच चेक दिए। चेक बैंक में भेजे गए लेकिन उनका भुगतान नहीं हो सका। पीडि़त ने एसएसपी से शिकायत की। थाना सिविल लाइन प्रभारी अजय श्रोत्रीय ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed