फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   48 lakh cheats in the name of award of contract

सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर 48 लाख ठगे

Wed, 12 Feb 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
48 lakh cheats in the name of award of contract
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला लद्दावाला निवासी अधिवक्ता को उत्तराखंड में सरकारी ठेका दिलाने और फर्म बनवाने का झांसा देकर ठगों ने 48 लाख रुपये ठग लिए। अधिवक्ता ने तीन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला निवासी सरफराज ने तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पूर्व उसके परिचित उत्तराखंड के रुड़की निवासी आरिफ कादरी व अमजद कादरी पुत्रगण सईद ने उसे उत्तराखंड में सरकारी ठेके दिलाने की बात कही थी। परिचित होने के नाते अधिवक्ता ने दोनों भाइयों पर विश्वास कर बात आगे बढ़ाई। उन्होंने हरिद्वार के शिवालिक नगर निवासी राकेश कुमार व तीन अन्य लोगों से अधिवक्ता की मुलाकात कराते हुए उनकी फर्म रजिस्टर्ड कराने और सरकारी ठेके दिलाने की बात कही। आरोप है कि सभी लोगों ने अधिवक्ता से इसके लिए 48 लाख रुपये ले लिए। कई माह बीतने के बावजूद आरोपियों ने न तो उनकी फर्म रजिस्टर्ड कराई और न ही कोई ठेका दिलाया। जब अधिवक्ता ने आरोपियों पर दबाव बनाया तो फर्म रजिस्ट्रेशन के फर्जी कागजात उसे दे दिए गए। ठगी का अहसास होने पर अधिवक्ता ने आरोपियों से रुपये मांगे तो उन्हें धमकियां दी जाने लगीं। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed