फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   48 hours later, Ronak returns to the market

48 घंटे बाद लौटी बाजार में रौनक, उपद्रव को लेकर व्यापारियों में चिंता-चर्चाएं 

Thu, 05 Apr 2018 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Thu, 05 Apr 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
48 hours later, Ronak returns to the market
कचहरी में बैठे उपद्रवियों के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के बाद उपजे विरोध में जमकर हिंसा हुई। शहर में दलित संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं और युवकों ने खूब उपद्रव किया था। हिंसक प्रदर्शन के कारण बाजार बंद रहे। दहशत और खौफ के चलते 48 घंटे बाद बाजार में ग्राहकों की आमद बढ़ने से रौनक लौट सकी है। तीसरे दिन दुकानों पर ग्राहक जरूर पहुंचे, मगर पहले के मुकाबले में खरीदारी कम रही। 
विज्ञापन


आंदोलन में हुई अराजकता के कारण बाजार, पेट्रोल पंपों के साथ स्कूलों के दरवाजों पर भी ताले लटक गए थे। उपद्रवियों ने कई गिरोह बनाकर गुरिल्लावार में जगह-जगह हमले किए। पुलिस दंगाइयों की नीति को सही ढंग से नहीं समझ सकी।
विज्ञापन


ऐसे में एक जगह पुलिस बल पहुंचती तो दूसरी जगह हिंसा भड़क उठती। दाल मंडी, बिंदल मार्केट, झांसी की रानी चौक, चर्च मार्केट के साथ कोर्ट रोड पर बलवालियों ने डंडे के जोर पर दुकानों को बंद कराया। उपद्रवियों की भीड़ के आगे व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद करने में भलाई समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलवे की दहशत दूर तक गई और देहात के लोग भी शहर में आने में हिचकिचा गए। इसके चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। उपद्रव के 48 घंटे बाद बाजार में रौनक लौट सकी है। बुधवार को बाजार में ग्राहकों की भीड़ तो रही, लेकिन आम दिनों के मुकाबले कारोबार कम रहा। गांव-देहात से तीसरे दिन लोगों ने बाजार का रुख किया। 

विरोध सही, लेकिन तोड़फोड़ आगजनी गलत 
सुपर मार्केट अध्यक्ष कादिर गौर ने कहा कि एक्ट में बदलाव का विरोध तो सही है, आंदोलन करते और अपनी बात को प्रशासन के माध्यम से सरकार तक पहुंचानी चाहिए थी, यह तोडफ़ोड़, आगजनी करना गलत है। यह सर्व समाज के लिए नुकसानदायक है। 

-सदर बाजार कारोबारी विजेंद्र गोयल ने कहा कि भीड़ हाथों में डंडे लेकर दुकानें बंद कराती चली गई। वह तो यह भी नहीं समझ पाए हुआ क्या है। विरोध, प्रदर्शन करना था तो कानून के दायरे में करना चाहिए था। 


व्यापारी बिजेंद्र धीमान ने कहा कि शहर में हुए उपद्रव के कारण लोगों में दहशत है, इससे ग्रामीण क्षेत्रों से ग्राहक शहर आने में डर रहे हैं। बुधवार को एक्का-दुक्का ग्राहक आए। थोड़ा-थोड़ा कारोबार पटरी पर दिखाई पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed