{"_id":"5da49ceb8ebc3e014c4b6e84","slug":"48-hour-period-is-over-murder-of-bjp-leaders-not-revealed-devband-news-mrt4484836144","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे की मियाद भी खत्म, भाजपा नेताओं की हत्या का नहीं हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे की मियाद भी खत्म, भाजपा नेताओं की हत्या का नहीं हुआ खुलासा
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा नेताओं की हत्या का खुलासा करने को पुलिस को मिली 48 घंटे की मियाद सोमवार को खत्म हो चुकी है। तीन दिन से एसएसपी और एसपी देहात देवबंद में ही डेरा डाले हुए हैं। उनके नेतृत्व में कई स्पेशल टीमों समेत पुलिस की 12 टीमें दिनरात बदमाशों की तलाश में उत्तराखंड समेत यूपी के कई जनपदों में घूम रहीं हैं, लेकिन अभी तक बदमाशों के बारे में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका है।
आठ अक्तूबर को भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह और 12 अक्तूबर को पालिका के सभासद व भाजपा नगर इकाई के उपाध्यक्ष चौधरी धारा सिंह की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थीं। चार दिनों के भीतर दिनदहाड़े दो भाजपा नेताओं की हत्या का मामला लखनऊ तक गूंज उठा। चौधरी धारा सिंह की हत्या के बाद एसएसपी दिनेश कुमार और एसपी देहात विद्यासागर मिश्र अपनी स्पेशल टीमों के साथ पिछले तीन दिनों से देवबंद में डेरा डालकर मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच, एसओजी, सर्विलांस, स्वाट, डॉग स्क्वाड समेत पुलिस की 12 टीमें लगाई गई हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही दोनों वारदातों को खुलासा कर दिया जाएगा, लेकिन सूत्रों के दावों पर यकीन करें तो पुलिस के हाथ अभी कोई भी ऐसा सबूत नहीं लगा कि जिससे यह उम्मीद की जा सके कि खुलासा जल्द हो जाएगा। इसकी एक वजह यह है कि सोमवार को पुलिस अधिकारी शॉर्प शूटरों की कुंडली खंगाल रहे थे। इतना ही नहीं उनके नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाकर कड़ियां जोड़ने की कोशिश भी की जा रही है। उधर, पुलिस को लखनऊ डीजीपी कार्यालय से मिली 48 घंटे की मियाद सोमवार को खत्म हो चुकी है। जिसके चलते अधिकारियों पर लगातार खुलासे को लेकर प्रेशर बढ़ता रहा है।
केस ब्लाइंड, पांच संदिग्धों से की जा रही पूछताछ
देवबंद। एसपी देहात डा. विद्या सागर मिश्र का कहना है कि अभी तक केस ब्लाइंड है। पुलिस ने पांच संदिग्धों को उठाया हुआ है। उम्मीद है कि उनसे पूछताछ में कोई न कोई सुराग जरुर मिलेगा। लगातार चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। खुलासे के लिए नकुड सीओ समेत सर्विलांस और पुलिस की टीमें बनाकर अलग अलग काम बांट दिए गए हैं। गठित की गई टीमें लगातार वर्क कर रही हैं। जल्द ही वारदातों का खुलासा किया जाएगा।