फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   46 CCTV cameras have become showpieces since six months

छह माह से शोपीस बने हैं 46 सीसीटीवी कैमरे

Sat, 02 Jan 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
46 CCTV cameras have become showpieces since six months
शहर के शिव चौक पर बंद पडे सीसीटीवी कैमरे। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे पिछले करीब छह माह से शोपीस बनकर रह गए हैं। कैमरों के रखरखाव का कांट्रेक्ट खत्म होने के कारण संबंधित एजेंसी ने इनकी जिम्मेदारी उठाने से इंकार कर दिया, जिसके चलते शहर में लगे करीब 46 सीसीटीवी कैमरे फिलहाल पूरी तरह से ठप हैं।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन के साथ ही एमडीए द्वारा भी शहर के सभी प्रमुुख चौराहे, मुख्य बाजार के साथ ही मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हुए हैं। प्रशासन द्वारा इन सभी सीसीटीवी कैमरों के रखरखाव के लिए एक निजी कंपनी को ठेका दिया जाता है, जो करीब छह माह पूर्व खत्म हो गया है।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा इस ठेके का रिनीवल न कराए जाने से संबंधित ठेका कंपनी ने इनका रखरखाव करने से हाथ खींच लिया, जिसके बाद एक-एक कर ये सभी कैमरे ठप हो गए। नतीजतन शहर क्षेत्र में पुलिस के लिए बेहद अहम रहने वाले सीसीटीवी कैमरे पिछले छह माह से पूरी तरह से बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी वारदात हुई तो पुलिस को नहीं मिलेगी मदद
शहर में प्रमुख चौराहों, मार्गों व बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरे कई बड़ी घटनाओं के खुलासे में पुलिस की मदद कर चुके हैं। इनमें शांतिनगर में दो युवकों की हत्या का खुलासा इन्हीं सीसीटीवी कैमरों की मदद से हुआ था, जबकि नई मंडी क्षेत्र में एक ज्वैलरी शॉप में हुई लूट भी इन्हीं कैमरों की मदद से खोली गई थी। शहर व देहात क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ लूट करने वाले गिरोह का खुलासा भी पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से ही कर पाई थी। ऐसे में करीब छह माह से सीसीटीवी कैमरे ठप होने के कारण शहर क्षेत्र में कोई बड़ी वारदात हुई, तो पुलिस के लिए उसका खुलासा करना काफी मुश्किल होगा।

शहर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को दोबारा एक्टिवेट किया जा रहा है। इनके अलावा, कुछ ओर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए नए स्थानों का भी चयन किया जा रहा है। जल्द ही सभी कैमरे फिर से शुरू हो जाएंगे। - अभिषेक यादव, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed