{"_id":"6272c59047117c1254467926","slug":"46-4-mm-of-rain-in-the-district-uprooted-trees-and-poles-due-to-storm-power-failure-muzaffarnagar-news-mrt5872331111","type":"story","status":"publish","title_hn":"46.4 मिमी बारिश, आंधी से उखड़े पेड़-खंभे, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
46.4 मिमी बारिश, आंधी से उखड़े पेड़-खंभे, बिजली गुल
विज्ञापन
नगर के शिव चौक पर बारिश के चलते हुए जलभराव सेक गुजरते राहगीर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिले में 46.4 मिमी बारिश, आंधी से उखड़े पेड़-खंभे, बिजली गुल
मुजफ्फरनगर। मौसम ने लोगों के सामने मुसीबत खड़ी कर दी। आंधी से पेड़ और खंभे उखड़ गए। मार्गों पर यातायात बाधित हुआ। शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बुढ़ाना में एक मकान पर बिजली गिरने से आठ साल की बच्ची बेहोश हो गई। करीब एक घंटे में ही 46.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
बुधवार शाम चार बजे चली तेज हवा कुछ ही देर में आंधी में बदल गई। आसमान में बादल छाने से अंधेरा हो गया। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। शहर के नई मंडी के अलावा भोपा, मोरना और भौरा कलां क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई। आंधी के कारण सड़कों पर आवागमन थम गया। सरकुलर रोड पर कई जगह पेड़ टूटकर गिए। दिल्ली-देहरादून हाईवे, मेरठ-करनाल हाईवे, पानीपत-खटीमा हाईवे पर भी पेड़ टूटकर गिर जाने से यातायात बाधित रहा। बारिश थमने के बाद वाहन चालकों ने खुद ही पेड़ हटाए। बिजली की लाइनों पर भी पेड़ टूटकर गिर गए। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में चौराहों पर लगे होर्डिंग उखड़ कर गिर गए।
गर्मी से मिली राहत, दिन का तापमान 36 डिग्री
कई दिन से लोग गर्मी से परेशान थे। बारिश के कारण बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा।
शहर में जलनिकासी की पोल खुली
तेज बारिश से शहर की सड़कें तालाब बन गईं। शिव चौक पर जलभराव हो गया। पानी भरने के कारण दुपहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया। जनकपुरी, रामपुरी, लद्दावाला और खालापार के लोगों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जिले की विद्युत आपूर्ति हुई ठप
मुजफ्फरनगर। एसई ग्रामीण निर्मल कुमार का कहना है कि काफी संख्या में खंभे गिरे हैं। कई स्थानों पर तार टूटे हैं। देर रात तक ही आपूर्ति सुचारु हो पाएगी। अधिशासी अभियंता नगर अनिल कुमार वर्मा का कहना है कि 33 केवी गांधी कालोनी, 33 केवी पचेंडा रोड की डबल सर्किट लाईन के आठ पोल नाले में गिर गए हैं। रास्ता बंद हो गया है, यहां सप्लाई में समय लगेगा। 33 केवी टीपी नगर का डबल पोल गिर गया है। सभी सातों 33 केवी लाईनों पर पेड़ गिरने से जगह-जगह लाईन टूट गई हैं। निगम की टीम आपूर्ति सुचारु करने में लगी है। रुड़की रोड की 33 केवी लाइन में नुकसान हुआ। एसडीओ विजेंद्र कुमार ने कहा कि आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
आम को नुकसान, गेहूं की थ्रेसिंग प्रभावित
आंधी से आम की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य प्रभावित हो गया। बारिश से गन्ने की फसल को किसी तरह का नुकसान नहीं है। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के प्रभारी डॉ. अनिल कटियार का कहना है कि आंधी से आम की फसल को नुकसान हुआ है।