फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   440 left the TET exam

440 ने छोड़ी टीईटी परीक्षा, सवालों में घूमे अभ्यर्थी    

Tue, 20 Dec 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 20 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
440 left the TET exam
मुजफ्फरनगर में परीक्षा देकर लौटते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
शहर में सोमवार को सात सेंटरों पर हुई टीईटी की परीक्षा में 440 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों को मैथ के साथ सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी टफ लगे। जिन्हें हल करने में अभ्यर्थियों को सर्दी में भी पसीने छूट गए। केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। पर्यवेक्षकों ने भी केंद्रों पर दिनभर दौड़ लगाई। प्रशासन ने भी परीक्षा पर निगरानी बनाए रखी।    
विज्ञापन

  
टीचर एजिलिबिटी टेस्ट (टीईटी) की परीक्षा के लिए सात परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिन पर 6259 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पॉली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुई। जैन कन्या इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, ग्रेन चैंबर इंटर कालेज, वैदिक पुत्री कन्या इंटर कालेज, एसडी इंटर और एसडी कन्या इंटर कालेज में परीक्षा हुई। जूनियर वर्ग के लिए पहली पॉली में 6259 में 357 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 5902 ने परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन


शाम की पॉली दोपहर दो बजे से कराई गई। जिसमें डीएवी इंटर कालेज में 605 और राजकीय इंटर कालेज में 900 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। इसमें 83 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान पूछे गए मैथ और सामान्य के कुछ प्रश्नों से अभ्यर्थियों के पसीने छूट गए। मैथ को हल करना सबसे कठिन बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, परीक्षा में ओएमआर शीट की एक कॉर्बन कॉपी अभ्यर्थियों को ले जाने की छूट रही। परीक्षा केंदों पर पर्यवेक्षक, डीआईओएस और प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआईओएस वीपी सिंह ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। उधर, शहर में अभ्यर्थियों की भीड़ रहने से जाम के हालात बने रहे। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर भी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रखी गई।       

ऐसे आए प्रश्न:      
- द्रोणाचार्य पुरस्कार किसे दिया जाता है?      
- खिलाड़ियों में डोपिंग का परीक्षण किया जाता है।       
- लीची का कौन सा भाग खाया जाता है?      
- राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है।      
- मक्का का जन्म स्थान है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed