{"_id":"6586d5ccde946a3a06085b54","slug":"439-students-got-smart-phones-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1038-13692-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 439 छात्र-छात्राओं को मिले स्मार्ट फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 439 छात्र-छात्राओं को मिले स्मार्ट फोन
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। कुंद-कुंद जैन डिग्री कॉलेज में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजनान्तर्गत स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीए और बी-काॅम के सत्र 2022-23 के अंतिम वर्ष के 439 छात्र-छात्राओं को नोडल अधिकारी अनुराधा पंवार की उपस्थित में स्मार्टफोन प्रदान किए गए। प्रो. रीना ने कहा कि मोबाइल फोन में अध्ययन सामग्री को पहले से ही अपलोड किया हुआ है, जिसे बिना इंटरनेट के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन दीप्ति जैन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश कुमार जैन सचिव-प्रबंध समिति, जयभगवान जैन, आशीष जैन, राहुल माहेश्वरी, विकास जैन, डाॅ. शिवानी चौधरी, डाॅ. ऋचा अग्रवाल, डाॅ. अंजू, मोहित जैन का सराहनीय योगदान रहा।
वहीं दूसरी ओर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद, वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अन्तर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्या प्रो. रीना, दीप्ति जैन ने किया। संचालन हिन्दी प्रवक्ता डाॅ. मोहनी कुमार ने किया। क्विज प्रतियोगिता में अंशिका, खुशी राणा, रोजी, उज्जवल, कार्तिक, सलोनी, सूरज, शशि प्रभा आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।