फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   4300 liters of stolen diesel, Rs 1.5 lakh recovered, four arrested

Muzaffarnagar News: चोरी का 4300 लीटर डीजल, 1.5 लाख रुपये बरामद, चार गिरफ्तार

Tue, 10 Jun 2025 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
4300 liters of stolen diesel, Rs 1.5 lakh recovered, four arrested
-आरोपियों ने नए पेट्रोल पंप से चोरी किया था सात हजार लीटर डीजल
विज्ञापन


बरेली, अमरोहा के लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने चोरी किया 4300 लीटर डीजल, एक लाख पांच हजार नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने निर्माणाधीन पेट्रोल पंप से डीजल चोरी के मामले में पेट्रोल पंप के चौकीदार सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नई मंडी सीओ रुपाली रॉय ने बताया कि भोपा रोड पर एक खंडहर में चोरी के डीजल से लदे ड्रमों के रखे होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने छापेमारी कर वहां से 26 ड्रमों में 4300 लीटर डीजल बरामद किया। चार आरोपियों बरेली निवासी सलमान, अमरोहा निवासी जफरुदीन व जिंकल, नई मंडी कोतवाली के गांव नसीरपुर निवासी सतीश पाल को गिरफ्तार किया। साथ ही उनसे एक लाख पांच हजार नकद, मौके से एक पिकअप गाड़ी भी बरामद की।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर के पास लगाए जा रहे नए पेट्रोल पंप से सात हजार लीटर डीजल चोरी किया था। उन्होंने बाकी डीजल ट्रक चालकों को बेच दिया। एक लाख पांच हजार रुपये बेचे गए डीजल से प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि नई मंडी क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर के पास लगाए जा रहे नए पेट्रोल पंप से सात हजार लीटर डीजल चोरी किया था। गिरफ्तार सतीश पाल पेट्रोल पंप का चौकीदार व सलमान पेट्रोल पंप पर टैंकर डालने वाली कंपनी का कर्मचारी है। चारों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed