फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   43 objections in voter list, will be resolved today

Muzaffarnagar News: मतदाता सूची में 43 आपत्तियां, आज होगा निस्तारण

Sun, 12 Mar 2023 04:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 04:53 PM IST
विज्ञापन
43 objections in voter list, will be resolved today
सर्वाधिक 24 आपत्ति बिरालसी समिति में दाखिल की गई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल/रोहाना कलां। सहकारी समिति के चुनाव के लिए प्रकाशित हुई अनंतिम सूची में चार समितियों से 43 आपत्तियां आई हैं। ज्यादातर किसानों ने नाम छूटने की शिकायत है। अपर जिला सहकारी अधिकारी शोभाराम शर्मा ने बताया सोमवार को आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अपराह्न तीन बजे अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
दूधली समिति के सचिव प्रदीप वर्मा ने बताया 10 गांवों से नौ आपत्तियां आई है। चुनाव अधिकारी गिरीश कुमार, आंकिक शिव दत्त शर्मा और मुकेश कुमार मौजूद रहे। बहेड़ी समिति के सचिव अशोक शर्मा ने बताया बड़कली और सैदपुरा कलां से तीन आपत्तियां आई है। सोमवार को जांच के बाद तीनों का निस्तारण होगा। बिरालसी समिति में सबसे ज्यादा 24 आपत्तियां दाखिल की गई।
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक राजकुमार ने बताया बिरालसी से 22, कुल्हेड़ी एवं रोनी हरजीपुर से एक-एक आपत्ति आई है। ज्यादातर शिकायत नाम छूटने की मिली है। चरथावल समिति के सचिव शुभम कुमार ने बताया कुल सात आपत्तियां आई हैं। इनके निस्तारण के बाद सोमवार को अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक मतदाता सूची को अपडेट करने के बाद अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed