फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   42 thousand families drinking free water in the city

शहर में मुफ्त का पानी पी रहे 42 हजार परिवार

Mon, 18 Apr 2022 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
42 thousand families drinking free water in the city
मुजफ्फरनगर। शहर में 42 हजार परिवार ऐसे हैं जो मुफ्त का पानी पी रहे हैं। पालिका को 86 हजार परिवार गृहकर दे रहे हैं, लेकिन जल कर केवल 44 हजार ही दे पा रहे हैं। पालिका इन परिवारों के कनेक्शन वैध कर वसूली की तैैयारी कर रही है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में पानी के अवैध कनेक्शन की भरमार है। पालिका बोर्ड बैठक, समीक्षा बैठक में यह मुद्दा उठ चुका है। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने जलकल विभाग को निर्देश दिए हैं कि जिन लोगों के पास पानी के अवैध कनेक्शन है, अभियान चलाकर इन सभी के कनेक्शन वैध कर दिए जाएं।
विज्ञापन

जल कल अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में 86 हजार मकान रजिस्टर्ड हैं, जिनका गृहकर पालिका को मिल रहा है। नगर पालिका के कुल 52 हजार पानी के कनेक्शन हैं, इनमें आठ हजार कनेक्शन ग्रामीण क्षेत्र में है। इनमें शहर से सटे क्षेत्र आदर्श कालोनी, लालबाग, अलमासपुर, सरवट आदि हैं। शहर में केवल 44 हजार पानी के कनेक्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के कनेक्शन पर उठ रहा सवाल
शहर में पानी के अवैध कनेक्शन के खेल की आशंका है। लोगों के घरों तक पानी पहुंच रहा है, लेकिन कनेक्शनों की संख्या नहीं बढ़ रही है।
66 ट्यूबवेल, 25 जेनरेटर से पानी
नगर पालिका की ओर से पेयजल आपूर्ति के लिए 66 ट्यूबवेल कंप्यूटराइज है। 25 जेनरेटर पालिका के पास है ये भी कंप्यूटर से ही चल रहे हैं।
पालिका को हर साल करोड़ों का नुकसान
नगर पालिका जलकर के रूप में 50 रुपये, 35 रुपये, 25 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से गृहकर के आधार पर वसूलती है। ग्रामीण क्षेत्र में 70 रुपये प्रतिमाह है। हर साल पालिका को लगभग एक करोड़ का नुकसान पानी के अवैध कनेक्शन से हो रहा है।
शहर में बने नये मकान रिकार्ड में नहीं
नगर पालिका में गृहकर 86 हजार मकानों का जा रहा है। सच्चाई यह है कि बीते पांच सालों में शहर में 15 हजार से अधिक मकान बने हैं, जो पालिका के रिकार्ड में ही नहीं है। इन मकानों में भी पानी का कनेक्शन अवैध रूप से चल रहा है। गृहकर और जलकर दोनो की चोरी हो रही है।
जलकल विभाग को दे चुके हैं आदेश
चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि वह पानी के अवैध कनेक्शनों को लेकर अभियान चलाने का कई बार आदेश दे चुकी है। जल कल विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। नगर पालिका को अवैध कनेक्शन से बहुत बड़ा घाटा है।

हम अभियान चला रहे है
नगर पालिका के जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि पानी के अवैध कनेक्शन का प्रकरण संज्ञान में है। हमने कुछ कनेक्शन वैध किए हैं। अवैध कनेक्शन चिन्हित करने को भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed