फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   42 supporters including two pradhan nominated for the procession

जुलूस निकालने पर दो प्रधानों समेत 42 समर्थक नामजद

Wed, 05 May 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
42 supporters including two pradhan nominated for the procession
जुलूस निकालने पर दो प्रधानों सहित 42 समर्थक नामजद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। चुनाव आयोग की पाबंदी के बावजूद खुसरोपुर और हैबतपुर में विजयी प्रधानों को समर्थकों सहित जुलूस निकालना महंगा पड़ा। पुलिस ने दोनों प्रधानों समेत उनके 42 समर्थकों को धारा 144 का उल्लंघन करने और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। खुसरोपुर में पुलिस को देख मौके से भाग गए नौ आरोपियों की नौ बाइकों को सीज किया गया।

प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि गांव-गांव में पुलिस ने मोबाइल के द्वारा विजयी जुलूस नहीं निकालने का एलान किया था। इसके बावजूद खुसरोपुर में नवनिर्वाचित प्रधान अनीस के समर्थकों ने जुलूस निकाला। हिंडन चौकी प्रभारी मोहित तेवतिया द्वारा प्रधान और उनके समर्थक सोनी, आशू, अब्दुल्ला, शहजाद, बदर, अदनान, शाहवेज, दानिश, छोटा, शारिक, अनस, जुनैद, रिजवान, उस्मान, रिहान, टिपू, लाल, भूरा, गुफरान, आसिफ, कादिर के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मौके से बरामद नौ बाइकों को थाने लाकर लिखापढ़ी में सीज किया गया है। उधर, दधेडू चौकी प्रभारी संजय राणा ने हैबतपुर में जुलूस निकाल रहे प्रधान प्रिंस और उनके समर्थकों बिलाल, शाहनवाज, सादिक, नदीम, सागर, भूरा, सोनू, फारूख, मनव्वर, अनस, तासिम, मोनू, गय्यूर, नीरज, रोहित, मुबारिक, नितिन, सौरभ, सागर को प्रतिबंध के बावजूद जुलूस निकालने और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धाराओं में नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed