फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आयोग ने वोट डालने के दिए 11 विकल्प

आयोग ने वोट डालने के दिए 11 विकल्प

Mon, 11 Mar 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
आयोग ने वोट डालने के दिए 11 विकल्प
मुजफ्फरनगर। जिन लोगों के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारत निर्वाचन आयोग ने उनके लिए 11 विकल्प दिए हैं। वोटर पर्ची के साथ इन 11 विकल्पों में से कोई भी पहचान दिखाकर वोट डाल सकेगा। जिले में इस बार 213 मतदेय स्थलों में वेब कास्टिंग होगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत के सभागार में पत्रकारों से वार्ता में डिप्टी कलेक्टर कुमार भूपेंद्र और सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने इस बार वोट डालने के लिए पर्ची के साथ पहचान के बताने के लिए 11 विकल्प दिए हैं। इनमें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्र, राज्य, लिमिटेड कंपनी जारी सर्विस प्रमाण पत्र, बैंक, डाकघर की पासबुक, पैन कार्ड, आरजीआई का स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड, इसी के साथ लोकसभा, विधानसभा, विधान परिषद सदस्य द्वारा जारी कार्यालय का परिचयपत्र भी मान्य होगा। उन्होंने बताया कि इस बार जिले में 213 मतदेय स्थल वेब कास्टिंग के लिए चिह्नित किए गए हैं। जनपद के 4837 सर्विस मतदाताओं की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। एक फरवरी 2019 से पुनरीक्षण कार्यक्रम में कुल 11438 आवेदन आए हैं, इनमें नए वोट के लिए 8857 आवेदन हैं। इनमें 1698 फार्म 18 से 19 आयु के हैं। जिले में अब तक कुल 19 लाख 68 हजार 784 मतदाता हैं। इनमें दस लाख 61 हजार 952 पुरुष और 9 लाख छह हजार 736 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन


एसडीएम ने हटवाए होर्डिंग
बुढ़ाना। चुनाव का बिगुल बजते ही आचार संहिता लागू हो गई। उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने नगर पंचायत कार्यालय कर्मचारियों व सफाई कर्मचारियों को साथ लेकर कस्बे में विभिन्न स्थानों पर लगे बैनर व पोस्टर हटवाए। उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में कस्बे के चौ. चरण सिंह तिराहे से आरंभ हुआ यह अभियान तहसील के मुख्य द्वार, बिजली के खंभे, सरकारी इमारत, महावीर तिराहा, सब्जी मंडी सहित विभिन्न स्थानों से विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं द्वारा लगाए गए बैनर पोस्टर आदि हटवाए गए। उपजिलाधिकारी ने बताया कि बिना अनुमति के कोई भी बैनर या पोस्टर नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed