{"_id":"5c436a8abdec222be7357791","slug":"41547922058-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूलीवाला बाग को शहीद स्थल घोषित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूलीवाला बाग को शहीद स्थल घोषित करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम शहीदों के सम्मान में कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगे
पुरकाजी। नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर फारुकी ने कहा कि सूली वाला बाग को 25 जनवरी तक शहीद स्थल घोषित नहीं किया गया तो बड़ी संख्या में गिरफ्तारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान में देशभक्त सूली वाला बाग पर फंदे पर लटकने को तैयार हैं।
शनिवार को सूली वाला बाग पर प्रेस वार्ता के दौरान नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारुकी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सूली वाला बाग पर हजारों लोगों के साथ धवजारोहण किया जा रहा है। भाकियू सूली वाला बाग को शहीद स्थल घोषित करने की मांग करती आ रही है, लेकिन प्रशासन इस ओर गौर नहीं कर रहा है। हमारी मांग को अनसुना कर शहीदों को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 25 जनवरी तक सूली वाला बाग को शहीद स्थल घोषित नहीं किया गया तो 26 जनवरी को सूली वाला बाग पर सूलियां लगाई जाएंगी, जिनमें क्षेत्र के लोग सूली पर लटककर अपनी जान देने को तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम शहीदों के सम्मान में कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान नूरहसन फरीदी, सरदार सुखपाल बेदी, मदन लाल मित्तल, इरशाद फरीदी, शकील खान, मोहम्मद सुलेमान सभासद, खुर्रम सभासद, तौसीफ फारुकी, अकील खान, हाफिज मोहसीन, डा फैसल, विजय शास्त्री, सुभान, आलम कुरैशी, मौहम्मद अली, जुल्फिकार अली, आरिफ, सरफराज, छोटा आदि लोग मौजूद रहे।
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग
पुरकाजी। चार दिन पूर्व गांव गोधना में हुई विवाहिता की हत्या के मामले में शनिवार को मृतका के परिजनों ने लोगों के साथ थाने पहुंचकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, बाकी तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इस दौरान मृतका का भाई तेलूराम, मनोज, नेत्रपाल, सुशील, सुनील, संदीप, पितिन आदि लोग मौजूद रहे।