फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सैनिकों के परिवारों का सम्मान करेंगे भाजपाई

सैनिकों के परिवारों का सम्मान करेंगे भाजपाई

Sat, 05 Jan 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
सैनिकों के परिवारों का सम्मान करेंगे भाजपाई
मुजफ्फरनगर। भाजपा के पश्चिम के प्रभारी एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी मार्च तक लगातार अभियान चलाएगी। इसी अभियान में हम पूर्व सैनिकों और सैनिकों के परिवारों को सम्मानित करने का काम भी करेंगे।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस पर हुई बैठक में प्रदेश मंत्री पाठक ने कहा कि पार्टी के अब तक के सभी कार्यक्रम सफल हुए हैं। अब आगामी कार्यक्रमों के लिए पूरी ताकत के साथ जुटना है। कार्यकर्ताओं में लगातार उत्साह बना रहना चाहिए। 11-12 जनवरी को दिल्ली में सम्मेलन में भाग लेना है। 15 से 17 जनवरी तक सेक्टर पर बैठक होगी। 15 जनवरी से तीन मार्च तक पूर्व सैनिकों और सैनिकों के परिवारों को सम्मानित करने का काम पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे। इसी बीच 11 फरवरी को पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिवस समर्पण दिवस के रुप में मनाया जाएगा। 14 से 20 फरवरी के बीच योजनाओं की जानकारी मीडिया को दी जाएगी। 26 फरवरी से लाभार्थी के घर जाकर कमल विकास ज्योति के रुप में दीपक जलाना है। दो मार्च में विधानसभावार बाइक रैली होगी। हर बूथ से पांच कार्यकर्ता शामिल होंगे। हर बूथ पर युवा संसद कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी एवं संचालन हरीश अहलावत ने किया। लोकसभा संचालन समिति के अध्यक्ष सतपाल सिंह पाल, जिला प्रभारी राजीव गुंबर, कैराना प्रभारी देवव्रत त्यागी, क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, लोकसभा प्रभारी बिजेंद्र अग्रवाल, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, प्रमोद ऊंटवाल, उमेश मलिक, यशपाल पंवार, वैभव त्यागी, अशोक कंसल, श्याम सिंह सैनी, जगदीश पांचाल, राजीव गर्ग, वीरपाल निर्वाल, सुनील सिंघल, सुषमा पुंडीर, गीता जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed