फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मनोरोगी महिला को शाहदरा मेंटर हॉस्पिटल ने लौटाया

मनोरोगी महिला को शाहदरा मेंटर हॉस्पिटल ने लौटाया

Wed, 02 Jan 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
मनोरोगी महिला को शाहदरा मेंटर हॉस्पिटल ने लौटाया
मनोरोगी महिला को शाहदरा मेंटर हॉस्पिटल ने लौटाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली में मंगलवार देर रात बच्चे के साथ जमकर उत्पात मचाने वाली मनोरागी महिला को शाहदरा मेंटर हॉस्पिटल ने अपने यहां दाखिल करने से इंकार कर दिया। पुलिस महिला को वापस ला रही है, जिसके बाद बृहस्पतिवार को उसे आगरा मेंटल हॉस्प्टिल ले जाया जाएगा। वहीं, महिला के बच्चे को उपचार के बाद बाल विकास विभाग की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

शहर में मंगलवार देर रात सड़कों पर एक बच्चे के साथ घूम रही मनोरोगी महिला को डायल-100 ने शहर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिया था। वहां महिला अचानक काबू से बाहर हो गई थी, जिसके बाद उसने महिला पुलिसकर्मियों से हाथापाई करते हुए आवासीय परिसर में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी थी। बुधवार सुबह महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य जांच के बाद उसे मनोरोगी घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस की एक टीम उसे शाहदरा मेंटल हॉस्पिटल में दाखिल कराने के लिए लेकर गई थी। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि शाहदरा मेंटर हॉस्पिटल ने अपने यहां केवल दिल्ली के ही मरीजों को दाखिल करने का हवाला देते हुए महिला को लेने से इंकार कर दिया है। इस पर पुलिस टीम महिला को लेकर लौट रही है। अब बृहस्पतिवार सुबह महिला को आगरा मेंटल हॉस्पिटल ले जाया जाएगा। महिला के बीमार बच्चे को उपचार के बाद बाल विकास विभाग की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। वहीं, महिला की शनाख्त कराने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed