फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत

ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत

Sun, 09 Dec 2018 11:59 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत
भौराकलां। भौराखुर्द मार्ग पर सामने से आते वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा सिसौली निवासी महेंद्र सिंह पुत्र नरसिंह रविवार सुबह ट्रैक्टर लेकर भौराखुर्द मार्ग स्थित खेतों में जा रहा था। रास्ते में अचानक सामने आए किसी वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। किसान महेंद्र सिंह उसके नीचे दब गया। हादसा होते ही आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने मौके पर पहुंचकर महेंद्र सिंह को किसी तरह पलटे हुए ट्रैक्टर के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की सहमति के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पैरवी करने पर प्रधान के पति को मिली धमकी
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी प्रधान के पति गुफरान ने तहरीर देकर बताया कि उसकी गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। दोनों पक्षों में का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि चार दिन पूर्व आरोपियों द्वारा गुफरान के मोबाइल पर कॉल कर उस पर कोर्ट में चल रहे मुकदमे की पैरवी से हटने का दबाव डालते हुए हत्या करने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed