{"_id":"5bd754ddbdec22233165da37","slug":"41540838621-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौली में 31 अक्तूबर को दौड़ प्रतियोगिता होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौली में 31 अक्तूबर को दौड़ प्रतियोगिता होगी
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खतौली में 31 अक्तूूबर को दौड़ प्रतियोगिता होगी
जानसठ। भाजपा की नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित बैठक में विधानसभा क्षेत्र खतौली के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 31 अक्तूबर को खतौली में कराए जाने का निर्णय लिया गया।
सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल की अध्यक्षता में हुई। पार्टी के जिला महामंत्री शरद शर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र खतौली में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूत करने तथा उन्हें बूथ के प्रति प्रेरित करने के लिए 31 अक्तूबर को खतौली में कार्यकर्ताओं की एक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। खतौली विधानसभा क्षेत्र के 141 बूथ से पांच पांच कार्यकर्ता दौड़ में भाग लेंगे। भाजपा द्वारा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूत करने तथा 2019 के लोकसभा चुनाव में ये कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ की हड्डी बनकर चुनाव जिताने में भूमिका निभाएंगे। बैठक में खतौली नगर अध्यक्ष प्रशांत देशवाल, वीरसेन चेयरमैन, मुकेश शर्मा, विकास गुप्ता, नेत्रपाल कश्यप, सोनू, राजू भैय्या वाल्मीकि, जगत सैनी, सुरेंद्र बंसल, मदन, सहकारी समिति चेयरमैन तिसंग राजन वालिया, ऋषिराज वालिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।