{"_id":"5bb66130867a55294372e8ff","slug":"41538679088-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों से करियर बनाए युवा: बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों से करियर बनाए युवा: बालियान
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
दौड़ में धावक दीपक ने धाक जमाई
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि जीवन में खेलों का महत्वपूर्ण स्थान है । खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
शाहपुर के गांव काकड़ा में आयोजित एक दिवसीय स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत मेमोरियल दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद डॉ बालियान ने विधायक उमेश मलिक व भाजपा नेता धर्मवीर बालियान के साथ किया। सांसद ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। दौड़ प्रतियोगिता जैसे आयोजन ग्रामीण अंचल के खेल है, जिनमें भारतीय संस्कृति देखने को मिलती हैं। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। वह इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। प्रतियोगिता में 1600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान किनौनी के दीपक टाइगर ने, द्वितीय स्थान मेरठ के चिंदौड़ी निवासी मोनू व तीसरा स्थान सोरम निवासी राहुल ने प्राप्त किया प्रतियोगिता में सैकड़ों धावकों ने भाग लिया। पुरस्कार वितरण युवा भाजपा नेता विजय चौधरी व भाजयुमो के प्रदेश मंत्री नीतीश मलिक द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के रेफरी कुलदीप फौजी व नितिन बालियान रहे। अक्षय बलियान, उत्तम , विशाल , बादल , रवि , सोनू , वैभव , मनोज , रामपाल सिंह आदि का सहयोग रहा।
महत्वपूर्ण
खेलों से कैरियर बनाएं युवा: बालियान